देश की राजधानी में ठगी का अनोखा तरीका आया है। एटीएम से ही एटीएम कार्ड का डाटा चोरी कर व स्पाई कैमरे से पासवर्ड पता कर ठगी करने मामला देश में पहली बार सामने आया है। दक्षिण जिला पुलिस की साइबर सेल ने रोमानिया के 4 नागरिकों को पकड़ा है। ये नागरिक देश के हजारों एटीएम धारकों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
आरोपी देश में ठगी करने के लिए ही नेपाल के रास्ते आते-जाते थे। ये भारत में डेढ़ से दो महीने रूकते थे और उसके बाद अपने देश वापस लौट जाते थे। जांच में ये बात सामने आई है कि वे देश के कई शहरों में ठगी करने जाते थे।