आशिक के फरार होने से एक प्रेमिका किस हद तक जा सकती है उसकी बानगी पलवल की एक घटना से देखा जा सकता है। एक प्रेमिका ने अपने भाग चुके प्रेमी से बदला लेने के लिए बम ही बना डाला।
विज्ञापन
2 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं उसने इसका टेस्ट करने के लिए यूपी में इसे फोड़ा भी और एक हत्या भी कर डाली। गौरतलब है कि पलवल कैंप थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव में मिले बम के मामले में पुलिस अब आरोपी प्रदीप उर्फ दारोगा का आतंकी कनेक्शन खंगाल रही है।
विज्ञापन
3 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस हिस्ट्रीशीटर प्रदीप उर्फ दारोगा को पुलिस रिमांड पर लेकर यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं उसके आतंकी गिरोह से तो संपर्क नहीं हैं।
4 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी दारोगा व उसकी माशूका आरती को पुलिस रिमांड के दौरान यूपी के कई शहरों में भी लेकर जाएगी, जहां उनके संबंधों की कुंडली खंगाली जाएगी। पूछताछ में बम में उपयोग किए गए विस्फोटक व रसायन कहां से लाए गए, इसका भी खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा लैब में यह जांच भी कराई जा रही है कि बम में उपयोग किया गया विस्फोटक किस प्रकार का था।
विज्ञापन
6 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कैंप थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद में बम मिलने के बाद मंगलवार को जीआरपी, इंटेलीजेंस व यूपी पुलिस की टीम ने पलवल आकर मौके पर जांच की तथा आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
7 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कैंप थाने में बम रखने वाले मामले में अलग से मुकदमा दर्ज किया है।
8 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
उक्त मामले में दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
9 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
हत्या वाले मामले में आरोपी पहले से ही रिमांड पर चल रहे हैं।
10 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हसनपुर के गुलाबद गांव में तीन अक्तूबर को आशिक के फरार होने पर उसके जीजा के पिता बाबूलाल की गला रेतकर हत्या के आरोपियों उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस निवासी आरती उर्फ लक्ष्मी व प्रदीप उर्फ दारोगा से सोमवार को अपराध शाखा पुलिस पूछताछ कर रही थी।
11 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पता चला था कि आरती ने अपने आशिक राकेश के मकान को उड़ाने के लिए गैंगस्टर प्रदीप की मदद से चार बम बनवाए थे।
12 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
और एक बम को उत्तर प्रदेश में चलाकर भी देखा था। उसके बाद तीन बम उसने इस्लामाबाद में किराए पर रह रहे अपने मुंहबोले भाई मुकेश के यहां छिपाए हुए थे।
13 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर लोगों को वहां से निकाल दिया था और फरीदाबाद से आए बम निरोधक दस्ता, एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब चार घंटे की कार्रवाई के बाद बमों को डिफ्यूज किया था।
14 of 17
bomb
पानीपत के जीआरपी एसपी ने किया दौरा
पानीपत में पिछले दिनों हुए बम ब्लास्ट मामले को लेकर रेलवे पुलिस के एसपी कमलदीप गोयल ने टीम के साथ पलवल का दौरा किया और आरोपियों से पूछताछ की।
15 of 17
bomb
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जीआरपी चौकी इंचार्ज को रेलवे स्टेशनों पर जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
16 of 17
bomb
उत्तर प्रदेश पुलिस नोएडा में डॉक्टर को अगवा कर गोली मारकर हत्या के मामले में पूछताछ के लिए आई हुई है।