फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हत्याएं करने वाले साइको किलर को पुलिस ने लगाए नशे के इंजेक्शन

Wed, 03 Jan 2018 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

छावनी में तब्दील हुआ बीके अस्पताल
- पलवल सीरियल किलर मामला : आरोपी की मानसिक स्थिति जांचने को पलवल लायी थी पुलिस

-  मनोचिकित्सक नहीं होने के कारण दिल्ली रेफर किया 
- करीब चार घंटे तक बीके अस्पताल में रहा आरोपी 

अमर उजाला ब्यूरो 
फरीदाबाद।
विज्ञापन
1 of 5
psycho killer - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे में छह लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर की मानसिक स्थिति की जांच के लिए पलवल पुलिस बीके अस्पताल लेकर पहुंची थी। सुरक्षा के लिहाज से बीके अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मगर यहां मनोचिकित्सक नहीं होने के कारण उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान वह करीब चार घंटे तक बीके अस्पताल में रहा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात को थाना शहर पलवल के अंतर्गत सेना के पूर्व अधिकारी नरेश धनखड़ ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ छह लोगों के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब सात बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कृषि विभाग में तैनात एसडीओ नरेश धनखड़ की मानसिक स्थिति जानने के लिए पलवल पुलिस उसे पलवल के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पलवल पुलिस उसे सुरक्षा के लिहाज से वहां रखना भी नहीं चाहती थी। उन्हें डर था कि छह हत्याओं के बाद शहर के लोगों का गुस्सा भड़क सकता है और वे आरोपी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में सुबह करीब 10 बजे पलवल पुलिस आरोपी नरेश को लेकर बीके अस्पताल पहुंची। यहां उसे तीसरी मंजिल पर बने कैदी वार्ड में रखा गया था।

4 of 5
psycho killer - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर बल्लभगढ़ प्रभारी की निगरानी में उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया था। इसके अलावा फरीदाबाद के थाना एनआईटी व रिजर्व फोर्स भी सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में तैनात की गई थी। डीसीपी सीआईडी दिनेश यादव भी पहुंचे और जानकारी ली। वहीं आईजी दक्षिण रेंज सीएस राव के भी बीके अस्पताल आने की सूचना के बाद पुलिस और ज्यादा मुस्तैद हो गई। हालांकि, वे यहां नहीं आए। पुलिस जब उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी तब उसने पुलिस पर भी हमला किया और उस धक्का मुक्की में उसका सिर सड़क किनारे एक पुलिया पर जा लगा था, जिससे उसे भी चोट लगी थी। इसके चलते बीके अस्पताल में उसका सीटी स्कैन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अनूप पराशर
​उसे काबू करने के लिए नशे के इंजेक्शन भी दिए गए थे, जिसके चलते वह होश में नहीं था। यहां उसकी मानसिक चिकित्सा की जांच की जानी थी। मगर बीके अस्पताल में भी मनोचिकित्सक नहीं होने के कारण दोपहर करीब दो बजे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। उसके यहां से जाने के बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें