नए साल के मौके पर सोमवार को थी घर में पार्टी...
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नए साल के मौके पर अभी कुमार ने अपने घर एक पार्टी रखी थी। जिसमें उसने अपने कुछ दोस्तों को बुलाया हुआ था। पार्टी के दौरान ही अभी कुमार व यबरीना के बीच अनबन हो गई थी। दोस्तों के जाने के बाद बहस इतनी बढ़ी की अभी कुमार नाराज होकर कौशांबी में रहने वाले अपने भाई के घर चला गया। रात भर वह वहीं रहा। सुबह आठ बजे जब वह घर पहुंचा तो उसने पत्नी और बेटी को फंदे से लटके पाया। अभी कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा तो होता था, लेकिन उस यह नहीं पता था कि उसकी पत्नी इतना बड़ा कदम उठा लेगी।
मां की हत्या के बाद से थी यबरीना डिप्रेशन का शिकार...
खुद यबरीना के पिता जोगिंद्र यसुदास ने अपनी पत्नी की किसी बात पर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था। जिसके बाद से वह काफी परेशान हो गई। यबरीना ने नर्सिंग का कोर्स करने के बाद अपोलो अस्पताल में नौकरी कर दी। इधर इसका भाई आशीष को मैदान गढ़ी इलाके में रहता है, वह एक निजी नर्सिंग होम में नर्स की नौकरी करता है। पिता के जेल जाने के बाद यबरीना की मुलाकात अभी कुमार से हुई। दोनों ने शादी कर अलग रहना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों के बीच अनबन रहने लगी। अभी कुमार जल्दी बच्चा चाहता था, लेकिन यबरीना थोड़ा समय मांगती थी। शादी के चार साल बाद दोनों के यहां बच्चा हुआ। जिसके बाद दोनों के बीच आर अनबन बढ़ गई। पुलिस आशंका जता रही है कि घरेलू कलह के चलते उसने यह कदम उठाया।
शुरूआती जांच के बाद ऐसा लगता है लग रहा है कि बच्ची की हत्या कर महिला ने फांसी लगाई, मामले की छानबीन की जा रही है।- ओमवीर सिंह, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त