फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की मौत ने छोड़े कई सवाल, ऐसा होता तो शायद बच जाती रिजवान की जान

Wed, 06 Dec 2017 06:34 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रिजवान की मौत पुलिस व परिवार के लिए कई सवाल छोड़ गई है। अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि रिजवान ने खुद ही गोली मारी या किसी ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

2 of 7
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों की मानें तो रिजवान की कार का लॉक खुला था। ऐसे में किसी बाहरी द्वारा गोली मारने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पुलिस रिजवान की मौत को आत्महत्या बता रही है। लेकिन उसका परिवार कई सारे सवाल खड़े कर युवती के परिवार पर हत्या करने का आरोप लगा रहा है। परिवार के एक करीबी ने बताया कि रिजवान बहुत कम उम्र से हॉकी खेलता था। एक प्रतियोगिता के दौरान करीब चार साल पूर्व रिजवान की पूर्वोत्तर की रहने वाली युवती से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

3 of 7
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला
युवती भी हॉकी खिलाड़ी थी। दोनों की दोस्ती हो गई। अक्सर दोनों फोन पर बात करते थे। युवती का परिवार सरोजनी नगर के सरकारी क्वार्टर में रहता है। रिजवान की कार युवती के घर से चंद कदमों की दूरी पर खड़ी मिली। ऐसे में सवाल उठता है कि रिजवान ने अगर खुदकुशी भी की तो युवती के परिवार ने रात के समय ही रिजवान के परिवार को सूचित क्यों नही किया। वही रिजवान का मोबाइल व बैग जिसमें दो लाख रुपये थे उनके घर कैसे पहुंचा।

4 of 7
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला
तो क्या बच जाती रिजवान की जान...युवती का परिवार कुछ भी सही से बताने के लिए तैयार नहीं है। रिजवान के बड़े भाई रियाजुद्दीन ने बताया कि यदि युवती का परिवार सोमवार को ही सब कुछ सही बता देता तो शायद उसके भाई की जान बच सकती थी। कई बार उसने भाई के नंबर पर कॉल किया। युवती ने काफी देर बाद फोन उठाया भी, लेकिन सही जवाब नहीं दिया। उसके पिता ने बात को उन्होंने न तो रिजवान का पता बताया और न ही अपने घर का पता। सिर्फ सुबह आने के लिए कहा। 
विज्ञापन

5 of 7
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला
हत्या कर कार में रखा शव : परिजन रिजवान के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कार में नहीं की गई, बल्कि उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव कार में रखा गया। इसलिए कार का लॉक खुला हुआ था। वहीं कार के भीतर खून के छींटे भी नही थे। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर रात रिजवान ने खुद को गोली मारी, कार में खून के छींटे मिले हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला
दो लाख रुपये से बाइक खरीदना चाहता था रिजवान दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि सोमवार शाम को रिजवान ने ही लड़की के घर बैग व अपना मोबाइल फोन छोड़ा था। रिजवान इन दो लाख रुपये से एक महंगी स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहता था। युवती के परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि उनकी दूसरी बेटी की तबीयत खराब थी, जिस कारण वह रिजवान के परिवार से ठीक से बातचीत नहीं कर पाए थे। उन्होंने रिजवान के परिवार को सुबह बैग व फोन ले जाने के लिए कहा था। हालांकि रिजवान ने खुदकुशी क्यों की, परिवार इसका उत्तर नहीं दे पाया। रिजवान की कॉल डिटेल की भी छानबीन की जा रही है। उसका फोन कब्जे में लेकर एफएसएल की टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला
कुछ अनसुलझे सवाल...
. महिला दोस्त व रिजवान के बीच सोमवार को आखिर क्या हुआ। 
. अगर रिजवान की हत्या हुई तो उसकी हत्या किसने और क्यों की। 
. यदि उसने खुदकुशी की तो तमंचा कहां से लाया। 
. रिजवान व युवती के बीच कैसे थे संबंध, क्या यही बने उसकी मौत की वजह। 
. गोली चलने की आवाज किसी ने क्यों नही सुनी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें