फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं छुआ पैर तो बदमाशों को आया गुस्सा, पत्नी के सामने ही चाकू से किया ये हाल 

Sun, 20 May 2018 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
demo pic
सदर बाजार इलाके में पैर न छुने और हफ्ता न देने पर पत्नी के सामने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त शैंकी वर्मा (25) के रूप में हुई है। पांच-छह बदमाशों ने शैंकी के पेट, गर्दन और सीने में चाकू से 12 वार किए।

बीच-बचाव कराने आए ई-रिक्शा चालक राजेंद्र को भी आरोपियों ने चाकू मार दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर बाजार थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास और सुरजीत समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
demo pic
पुलिस के मुताबिक शैंकी अपने परिवार के साथ मोतिया खान, सदर बाजार इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी पूजा व दो बच्चे हैं। वह एक फैक्ट्री में काम करता था, जबकि उसकी पत्नी घर में बुटिक चलाती है।

दो-तीन साल पूर्व शैंकी छोटी-मोटी चोरियां करता था। बृहस्पतिवार रात करीब 12: 00 बजे पांच-छह युवक उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने शैंकी को घर के बाहर बुलाया। उसके बाहर आते ही आरोपियों ने उसे गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोपी उससे हफ्ता मांग रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
demo pic
धमकाते हुए आरोपी उसे कुछ दूर ले गए। इधर पूजा भी बदमाशों के पीछे-पीछे चलने लगी। कुछ दूर जाकर आरोपियों ने शैंकी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

वहीं पास में मौजूद एक ई-रिक्शा चालक ने उसे  बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। आरोपियों ने पूजा के सामने ही करीब दर्जन भर वारकर शंकी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन

4 of 4
demo pic
शैंकी व ई-रिक्शा चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां शैंकी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि ई-रिक्शा चालक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आधी रात को जब पांच छह बदमाश शैंकी वर्मा के घर पहुंचे थे। वहां आरोपियों और शैंकी के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। उनमें से एक बदमाश ने उसे धमकाते हुए कहा कि आजकल वह उनके पैर नहीं छूता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें