फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता चल गया कहां छिपा है मां और बहन की हत्या के बाद से गायब किशोर, क्यों की हत्या

Sat, 09 Dec 2017 09:55 AM IST
जेपी शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार



वारदात को अंजाम 
- वाराणासी से किशोर को बरामद कर ग्रेटर नोएडा लौट रही पुलिस टीम : सूत्र 

विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी के फ्लैट में मां-बेटी की हत्या के बाद से लापता 11वीं के नाबालिग छात्र तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस की विशेष टीम ने सर्विलांस की मदद से उसे वाराणसी से बरामद कर लिया है। वहां से टीम उसे लेकर ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्र से पूछताछ में पता चला है कि वारदात को मोबाइल पर हाईस्कूल गैंगस्टर गेम खेलकर अंजाम दिया गया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस नाबालिग की लोकेशन पता करने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच, पुलिस को उसकी फेसबुक प्रोफाइल से मदद मिली। इसके बाद टीम उसे बरामद करने के लिए रवाना हो गई थी। हालांकि, आधिकारिक रूप से नाबालिग के बरामद होने की पुष्टि नहीं की गई है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि मां-बेटी की हत्या बैट से हमला करके और फिर कैंची से कई वार करके बेरहमी से की गई थी। वारदात के बाद से नाबालिग बेटा लापता था। सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में वह 4 दिसंबर की देर रात अकेला बाहर निकलता हुआ दिखा था।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस ने उसके खून से सने कपड़े घर के अंदर से ही बरामद किए थे। आशंका है कि नाबालिग वारदात के बाद पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर वाराणसी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
छात्र को लेकर लौट रही है टीम : एसएसपी
छात्र की लोकेशन वाराणसी में मिलने के बाद टीम वहां पहुंच गई थी। अब टीम छात्र को वाराणसी से ग्रेटर नोएडा लेकर लौट रही है। शनिवार को पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।- लव कुमार, एसएसपी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें