जिस दौरान गुड़गांव मेट्रो स्टेशन परिसर के अंदर युवक द्वारा महिला पर हमला किया जा रहा था उस समय महिला घायलावस्था में चीख-चीख कर बचाने की गुहार लगा रही थी।
2 of 10
मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि परिसर में वारदात के दौरान सैकड़ों आम नागरिक, महिलाएं, बच्चे, मेट्रो सिक्योरिटी के जवान मौजूद थे, लेकिन सभी लोग मूकदर्शक बने रहे। महिला को जब दर्जनों चाकू लग गए और महिला अचेत होकर जमीन पर गिर गई उसके बाद लोग आगे बढ़े और आरोपी का घेराव करके उसे दबोचकर जमकर धुनाई की।
3 of 10
mg road metro station murder
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इसका अंदाजा एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर हुई वारदात से लगाया जा सकता है। मेट्रो में ज्यादातर महिलाएं व बच्चियां अपने को सुरक्षित रखने के लिए मेट्रो की तरफ रुख करती हैं, लेकिन इस घटना ने अब महिलाओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
4 of 10
mg road metro station murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसने महिला की हत्या करने की साजिश पहले ही रच ली थी। वो पहले से ही पूरी तैयारी के साथ महिला का इंतजार मेट्रो स्टेशन पर कर रहा था। महिला जैसे ही एंट्री गेट से बाहर आई उसने महिला पर ताबड़तोड़ हमला किया।
5 of 10
mg road metro station murder
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बारे में मेट्रो में तैनात सुरक्षा कर्मियों से जब बात की गई तो पहले तो वे कुछ भी कहने से बचते रहे, लेकिन बाद में उनका कहना था कि घटना के वक्त जब तक लोगों की नजर महिला पर पड़ी लोग तुरंत ही बचाव के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
6 of 10
mg road metro station murder
- फोटो : अमर उजाला
कई चश्मदीदों का कहना है कि मेट्रो मुसाफिर अगर समय रहते आरोपी को नहीं दबोचते तो आरोपी मौके से फरार हो जाता।
7 of 10
mg road metro station murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद एक सुरक्षा कर्मी को चाकू दिखाकर फरार होने का प्रयास किया था, लेकिन मौके पर खड़े अन्य मुसाफिरों ने उसे दबोच लिया, बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया।
8 of 10
mg road metro station murder
- फोटो : अमर उजाला
घटना से खौफ में महिलाएं
दिल्ली व गुड़गांव के सफर में मेट्रो इन दिनों लोगों को सबसे अधिक सुविधाएं प्रदान करती है। मेट्रो के सफर में जहां जाम से लोगों को निजात मिलती है वहीं प्रदूषण से भी बचाव होता है।
9 of 10
mg road metro station murder
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन रोजाना दिल्ली से गुड़गांव और गुड़गांव से दिल्ली का सफर करने वाली कामकाजी महिलाएं इस घटना से खौफ में हैं। उनका कहना है कि उक्त वारदात परिसर के अंदर हुई है ये अपने आप में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
mg road metro station murder
- फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल से पुलिस कस्टडी में गया आरोपी
लोगों की पिटाई से आरोपी युवक को काफी चोट आई थी, उसे सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां से उपचार के बाद उसे पुलिस कस्टडी में गुड़गांव मेट्रो पुलिस थाने भेज दिया गया है।