फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल की बच्ची में दिखी अपनी मौत, तो उसे मंदिर की सीढ़ियों पर पटक पटककर दी मौत

Tue, 25 Oct 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्ची को पटककर मारा - फोटो : सोशल मीड‌िया
नई दिल्ली के रणहौला इलाके में सोमवार सुबह एक रिक्शा चालक ने डेढ़ साल की बच्ची को मंदिर की सीढ़ियों पर पटक कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
murder - फोटो : सोशल मीड‌िया
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्ची में उसे अपना काल दिख रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी जिस तरह से लगातार बयान बदल रहा है, उससे वह मनोरोगी लग रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

3 of 5
murder - फोटो : सोशल मीड‌िया
पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल की बच्ची राधिका परिजनों के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहती थी। उसका पिता पक्कू मजदूरी करता है। इसी मकान की पहली मंजिल पर अमित कुमार रहता है। वह रिक्शा चालक है।

4 of 5
रोता ब‌िलखता बच्ची का पर‌िवार - फोटो : सोशल मीड‌िया
सोमवार सुबह अमित राधिका को उठाकर घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मंदिर कर ले गया और दोनों पैर पकड़कर उसके सिर को मंदिर की सीढ़ियों पर पटक दिया। सिर में चोट लगने से बच्ची अचेत हो गई। यह देखकर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोचकर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
murder - फोटो : सोशल मीड‌िया
बच्ची के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस व परिजनों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें