सलारपुर गांव की साईं कॉलोनी में बुधवार सुबह 10:30 बजे युवती ने एक घर में घुसकर प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला बाइक सवार युवक के साथ भाग निकली। हत्या की वजह का पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है। थाना सेक्टर-39 पुलिस सभी बिंदुओं से हत्याकांड की जांच करके जल्द खुलासे की बात कह रही है।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस के अनुसार, हेमवती के तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर मूलरूप से बर्रा कानपुर निवासी कुणाल (30) दौलतपुर रायबरेली निवासी कंचन (28) के साथ 5 अगस्त से लिव-इन में रह रहा था। मकान में और भी किरायेदार रहते हैं। सभी इन्हें पति-पत्नी समझते थे। बुधवार सुबह स्पलेंडर बाइक पर नीली टी-शर्ट और काला हेलमेट लगाए हुए लड़का घर के बाहर आकर रुका। बाइक पर पीछे पीले सलवार सूट पहने और चुन्नी से मुंह बांधी हुई एक युवती बैठी थी। युवती नीचे उतरी और कंचन के कमरे में जा पहुंची। चंद सेकेंड की बातचीत के बाद युवती ने कंचन के गले में तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद भागती हुई नीचे आई और बाइक पर युवक के साथ बैठकर फरार हो गई। युवती को गोली मारने की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ कंचन को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
कौन है हत्या के पीछे
एएसपी अभिनंदन ने बताया कि अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कुणाल से पूछताछ में पता चला है कि कंचन पहले से शादीशुदा थी। उसकी शादी लखनऊ में रहने वाले किसी श्याम से हुई थी। फिलहाल, कंचन का श्याम से तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसके अलावा पुलिस को जानकारी मिली है कि कंचन का कोई पूर्व प्रेमी भी रह चुका है, जो दिल्ली में ही रहता है। पुलिस कुणाल, पूर्व प्रेमी और उसके पति तीनों को केंद्र में रखकर हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि अगर हत्या के पीछे इनमें से किसी एक का हाथ है तो हमलावर कौन थी और उसने क्यों कंचन की हत्या की। पुलिस सुपारी किलिंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
4 of 7
कुछ माह पहले नोएडा आए थे दोनों
पुलिस के अनुसार, सालारपुर से पहले कंचन और कुणाल बरौला गांव में किराये पर रह रहे थे। दोनों लगभग सात-आठ माह पहले यहां रहने आए थे। इसके पहले दोनों कानपुर में रहते थे। कुणाल सेक्टर-41 स्थित खेतान पब्लिक स्कूल में कुक है। कुणाल ने पूछताछ में बताया है कि कंचन कानपुर में किसी केबल ऑपरेटर के यहां काम करती थी। कानपुर में रहने के दौरान ही उनकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
5 of 7
कंचन के परिवार का पता नहीं
एएसपी अभिनंदन ने बताया कि बुधवार शाम तक कंचन के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। कुणाल को कंचन के परिवार, उसके पति या पूर्व प्रेमी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए अब तक कंचन के परिवार से संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस परिवार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पूछताछ में कुणाल ने बताया है कि कंचन के पिता का काफी पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लगा किसी ने पटाखा बजाया
हेमवती के ही मकान में रहने वाले एक अन्य किरायेदार गजराज सिंह ने बताया कि हत्या के वक्त वह घर पर ही मौजूद थे। गोली चली तो उन्हें लगा किसी ने पटाखा बजाया है। उन्होंने छत से नीचे देखा तो एक युवती सलवार सूट पहने हुए भागती हुई बाइक पर बैठी और निकल गई। इसके बाद उन्हें कंचन को गोली मारे जाने का पता चला। वहीं, कंचन के पड़ोसी सौरभ ने बताया कि उन लोगों ने युवती और उसके साथ बाइक चला रहे युवक को आते हुए देखा था, लेकिन दोनों बहुत सामान्य लग रहे थे। उन पर जरा भी संदेह नहीं हुआ कि वह किसी की हत्या करने जा रहे हैं। महिलाओं का चुन्नी से मुंह बांधकर चलना आजकल आम बात है, इसलिए ध्यान नहीं दिया। हमलावर युवती के ऊपर जाने से लेकर दोबारा नीचे आने तक बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहने रखा, इसलिए उसकी शक्ल नहीं देख सके।
अभी पहचान पत्र भी नहीं दिया था
हेमवती ने बताया कि दोनों 5 अगस्त को रहने आए थे। उन्हें लगा दोनों पति-पत्नी हैं। उन्होंने भरोसा करके कमरा किराये पर दे दिया। उन्होंने इनसे सत्यापन कराने के लिए कई बार पहचान पत्र की फोटो कॉपी मांगी, लेकिन हर बार ये लोग टरका देते थे। हेमवती के अनुसार वारदात के वक्त वह घर से बाहर गई हुई थीं। घटना के कुछ देर बाद वह वापस लौटी।