फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त का खाना न खिलाने पर शख्स का हुआ ये हाल, चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या

Sun, 20 May 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गांधी नगर इलाके में शुक्रवार रात मुफ्त खाना न खिलाने के बाद हुए विवाद में चार बदमाशों ने होटल मालिक शहाबुद्दीन (30) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व मुफ्त में खाना न खिलाने को लेकर उसका आरोपियों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शहाबुद्दीन चचेरे भाइयों व पत्नी के साथ गली नंबर-7, अजीत नगर में रहता था। उसका घर के पास ही चिकन कॉर्नर नाम से होटल है।

शुक्रवार देर रात 11 बजे शहाबुद्दीन ने अपना होटल बंद किया और वह दोस्त के गली नंबर-5 स्थित होटल में जा रहा था। रास्ते में मोहित, सुनील पांडेय व दो अन्य युवकों ने उसे रोक लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
शहाबुद्दीन का चचेरा भाई अबरार गंभीर हालत में उसे डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अबरार का आरोप है कि मुफ्त खाना देने से मना करने पर उसके भाई की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। 

आरोपी युवक उसके भाई के होटल पर अक्सर मुफ्त खाना खाने आते थे। गत रविवार को शहाबुद्दीन और बदमाशों के बीच विवाद हुआ। मारपीट के बाद मामला थाने पहुंचा था। शुक्रवार को मोहित, सुनील व अन्य फिर खाना खाने पहुंचे थे। मना करने पर आरोपियों ने झगड़ा किया तो पड़ोसियों के दखल पर वह चले गए। देर रात उन्होंने शहाबुद्दीन पर हमला किया।

4 of 5
demo pic
शाहदरा जिला पुलिस ने शनिवार को आरोपी मोहित को एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर में टांग में चाकू लगने के बाद एक युवक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ है। पुलिस वहां पहुंची तो घायल की पहचान मोहित के रूप में हुई। शहाबुद्दीन पर हमले के दौरान वह अपने साथियों के चाकू से जख्मी हो गया था। ज्यादा घायल होने के कारण उसे भर्ती होना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
शहाबुद्दीन का परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला शहाबुद्दीन कुछ साल पूर्व दिल्ली आया था। यहां उसने होटल शुरू किया। शहाबुद्दीन के चचेरे भाई अबरार ने बताया कि तीन माह पूर्व ही खोड़ा कालोनी निवासी युवती से उसकी शादी हुई थी। रोजे शुरू होते ही उसकी पत्नी मायके भाई के घर चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें