दोस्त तो आपके सुख दुख के साथी होते हैं लेकिन इस कलयुग में दोस्ती के मायने बदल गए हैं। यहां एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक दोस्त अपने दूसरे दोस्त को धोखा देता है।
विज्ञापन
2 of 4
RAPE
- फोटो : SELF
यहां एक दोस्त को शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी से दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। मामले में पीड़िता ने मंगलवार को थाना सेक्टर-20 में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
3 of 4
rape
पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी महिला निठारी में ट्रक चालक पति के साथ किराये पर रहती है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि सोमवार रात उसका पति दोस्त अजीत के साथ घर में शराब पी रहा था।
अजीत ने पति को बहुत ज्यादा शराब पिला दी, जिससे वह बेहोश सा हो गया। इसके बाद आरोपी ने रात करीब एक बजे महिला के कमरे में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। थाना सेक्टर-20 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।