दो किलोमीटर तक शरीर के टुकड़े बटोरती रही पुलिस, दुश्मनों ने ऐसे दी दर्दनाक मौत
Wed, 05 Apr 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सार
शव को ठिकाने लगाने के लिए शरीर के कई टूकड़े कर उसे अलग अलग जगहों पर फेंका
युवक की हत्या कर शव के हिस्से अलग-अलग जगह फेंके
- वजीराबाद रिंग रोड पर मिले सिर, हाथ और पैर, मजनूं का टीला के पास बोरी में मिला धड़
तिमारपुर इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। शुक्रवार सुबह वजीराबाद रिंग रोड पर युवक के शरीर के कई टुकड़े मिले। युवक का सिर एक प्लास्टिक की थैली में मिला जबकि उसके दोनों हाथ तकिए के कवर में रखकर फेंके गए थे। तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ ही दूरी पर युवक के दोनों पैर भी मिल गये। दोपहर में घटनास्थल से करीब डेढ़ दो किलोमीटर दूर तलाशी के दौरान पुलिस को मजनूं का टीला के पास एक बोरा मिला, जिसमें युवक का धड़ था। तिमारपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे एक ऑटो चालक ने रिंग रोड पर एक तकिए का कवर देखा। जिसमें दो कटे हुए हाथ थे। पास ही एक प्लास्टिक की थैली मिली, जिसमें युवक का सिर पड़ा था। ऑटो चालक ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया ताकि युवक के शरीर के हिस्से बरामद किए जा सकें।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस को कुछ देर बाद ही कामयाबी मिली और नाले के पास युवक के दोनों पैर मिल गए। अब पुलिस ने युवक के धड़ की तलाश शुरू की। दोपहर में पुलिस को मजनूं का टीला इलाके में एक बोरा मिला। जिसमें युवक का धड़ रखा हुआ था। पुलिस ने युवक के शरीर के सारे हिस्से अपने कब्जे में कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।
4 of 5
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक की दो दिन पहले हत्या की गयी है और शव को फ्रिज में रखा गया था। उसके बाद युवक के शरीर के कई टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की गयी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। उसकी पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस घटनास्थल व रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।