फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर महिला कर्मी के साथ की ऐसी भद्दी हरकत, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 08 Dec 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
khedkidaula toll plaza - फोटो : सुदर्शन झा
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे के अंतिम छोर पर स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने व मारपीट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
khedkidaula toll plaza - फोटो : सुदर्शन झा
बृहस्पतिवार सुबह खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर महिला कर्मी के साथ स्थानीय गांव के व्यक्ति द्वारा टोल फ्री करने को लेकर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
khedkidaula toll plaza - फोटो : सुदर्शन झा
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को टोल नंबर 23 गुरुग्राम से मानेसर जाने वाली लाइन पर वाहनों की लाइन लगी हुई थी। यहां महिला कर्मी टोल काट रही थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा 11 बजे टोल पर लगी चार गाड़ियों के पीछे एक वर्ना गाड़ी खड़ी हुई थी, जिसमें बैठा व्यक्ति तैश में आ गया।

4 of 5
khedkidaula toll plaza - फोटो : सुदर्शन झा
उसने यहां टोल फ्री करने को लेकर हंगामा कर दिया और गुस्से में टोल का बूम उठा दिया। उसने टोल अदा कर रहीं गाड़ियों को निकाल दिया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी लेकर आया और बूथ के पास रोककर महिला कर्मी से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khedkidaula toll plaza - फोटो : सुदर्शन झा
​इतना ही नहीं उसने महिला कर्मी के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। इस दौरान यहां कार्यरत अन्य कर्मी भी आ गए जिन्होंने महिलाकर्मी को बचाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशवंत ने बताया कि गाड़ी शिकोहपुर निवासी कुलदीप यादव के नाम पर रजिस्टर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें