फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब से बाहर निकलने किन्नरों ने हॉकी और बेसबॉल से किया हमला, केस दर्ज

Sun, 08 May 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव-महरौली रोड पर शुक्रवार देर रात पब से बाहर निकलने के दौरान किन्नरों की कार में दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी नेस्ले कंपनी के कर्मचारी की कार से टक्कर लग गई। इसके बाद किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। किन्नरों पर आरोप है कि उन्होंने हॉकी और बेसबॉल से नेस्ले कंपनी के कर्मचारी की कार में  तोड़फोड़ की। गाड़ी संख्या के आधार पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर रात एमजी रोड स्थित एक पब से लोग बाहर निकल रहे थे। पब से बाहर आने वालों में कुछ किन्नर भी शामिल थे। किन्नर अपनी कार में बैठे ही थे, इसी दौरान दूसरी स्विफ्ट कार से उनकी टक्कर हो गई और कार का साइड मिरर टूट गया। इस पर कार में बैठे युवक ने उन्हें आगे निकलने के लिए कहा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बस इसी बात को लेकर कार में बैठे किन्नरों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आरोप है कि कार से निकले किन्नर अपने साथ बेसबॉल और डंडा लेकर आए और युवक की कार पर मारना शुरू कर दिया, जिससे कार का अधिकतर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद कुछ लोग इसका वीडियो बनाने लगे, जिसे देखकर किन्नर और बौखला गए और उन्हें भगाना शुरू कर दिया। काफी देर तक रोड पर हंगामा चलता रहा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुूंची पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिस की मौजूदगी में भी किन्नर युवक से हाथापाई करते रहे। जब तक पुलिस आगे की कार्रवाई करती, तब तक किन्नर फरार हो गए। दिल्ली के रहने वाले प्रिंस की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें