पत्रकार पूजा तिवारी की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए इंस्पेक्टर अमित कुमार की शुक्रवार को अदालत में पेशी के दौरान वकीलों और वादकारियों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस की घेराबंदी में अमित को अदालत पेश किया गया। दोपहर बाद सूरजकुंड थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार जब उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर अदालत परिसर में दाखिल हुए तो अमित को देखने के लिए परिसर में एकाएक भीड़ एकत्र हो गई। यही नहीं उसकी एक झलक पाने के लिए वकील और वादकारी अदालत भवन के बालकनी से उसे निहारते रहे।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उधर बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा कमेटी के सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने की मांग की ताकि घटना की सच्चाई लोगों के सामने आ सके। बता दें कि पत्रकार पूजा तिवारी की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर अमित को पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस अमित से पूजा के लापता हुए कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद करने के प्रयास में है। लैपटॉप में पूजा की ईमेल डिटेल, सोशल साइट अकाउंट पर की गईं पोस्ट और उसके कई मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पुलिस को मौत से जुड़े काफी सबूत हाथ लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-46 स्थित सद्भावना अपार्टमेंट में रहने वाली पत्रकार पूजा तिवारी की रविवार रात फ्लैट नंबर 509 की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी। उस समय फ्लैट में इंस्पेक्टर अमित और पूजा की पत्रकार सहेली अमरीन खान मौजूद थे। घटना के कुछ समय पहले ही बंकी नामक एक पुरुष मित्र को लेकर पूजा तिवारी और इंस्पेक्टर अमित के बीच विवाद हुआ था। पूजा ने लखनऊ में रहने वाले अपने दोस्त भरत से इस बारे में फोन पर बातचीत की थी। इंस्पेक्टर अमित ने बीच में फोन छीन कर भरत से बंकी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी थी। इस पर दोनों में विवाद होने लगा और कॉल काट दी गई थी।
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जांच-पड़ताल में इंस्पेक्टर अमित के पूजा तिवारी से संबंध होने की बात सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, पूजा कई मोबाइल फोन और लैपटॉप रखती थी जो घटना के बाद से गायब हैं, इन वजहों से अमित संदेह के घेरे में आ गया है। बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने अनखीर चौकी पहुंचे इंस्पेक्टर अमित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी को सीजेएम तरुण सिंघल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। इस दौरान अदालत में भीड़ लगी रही। एसीपी बल्लभगढ़ गजेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के लैपटॉप, मोबाइलों से काफी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकार पूजा तिवारी और इंस्पेक्टर अमित कुमार के संबंधों को उजागर करने वाली मुंहबोली भाभी एनआईटी पांच निवासी ऊषा भाटिया को पुलिस ने शुक्रवार को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी एनआईटी पूर्णचंद पंवार के कार्यालय में सीआईए टीम और खुद डीसीपी ने काफी देर तक उनसे पूछताछ की। मालूम हो कि ऊषा भाटिया ने पूजा और अमित की शादी होने और दोनों के दंपति के रूप में रहने का दावा किया था। पुलिस उनके बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है।
8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को डीसीपी पूर्णचंद पंवार ने उनसे पूजा और अमित के बीच रिश्तों की जानकारी ली। ऊषा पत्रकार पूजा को कब से जानती हैं, पूजा और अमित की उनसे कब पहचान हुई, अमित से रिश्ते के बारे में पूजा ने उन्हें क्या बताया, आखिरी बार उनकी और पूजा की मुलाकात कब हुई थी, क्या इस मुलाकात मे पूजा ने अपने रिश्तों के बारे में कोई बात की थी, दोनों के बीच रिश्ते मधुर थे या लड़ाई झगड़ा होता रहता था आदि सवाल पूछे गए।
ऊषा के मुताबिक उन्होंने अपनी जान का खतरा होने की आशंका जताते हुए सुरक्षा देने की अपील की थी। डीसीपी ने अपना नंबर देते हुए कोई भी समस्या होने पर कॉल करने और तुरंत सहायता पहुंचने का आश्वासन दिया। पूजा की मुंहबोली भाभा एनआईटी-5 निवासी ऊषा भाटिया और रूममेट मिडी रिबा का कहना है कि पूजा की शादी दो-तीन बार तय हुई थी लेकिन अमित ने शादी तुड़वा दी थी। भाटिया का दावा है कि एक लड़का जिससे पूजा की शादी तय हो रही थी उसने रोका करने के लिए सोने की अंगूठी, नथ और कपड़े भी दिए थे। सामान लेकर जब पूजा अपने कमरे पर आई तो अमित ने उसे खूब झाड़ लगाई और शादी तोड़ने का दबाव बनाया। बाद में शादी टूट गई।