फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओयो होटल खुदकुशीः कमरे से मिला कुछ ऐसा सामान, पुलिस भी हो गई हैरान

विज्ञापन
1 of 8
suicide in oyo hotel dwarka - फोटो : सोशल मीड‌िया
दिल्ली के द्वारका स्थित ओयो होटल के एक रूम में प्रेमी युगल ने जब एक ही पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी तो यह एक आम सुसाइड केस जैसा लगा था। लेकिन जब पता चला कि कपल में लड़के की आयु 18 वर्ष है और लड़की की उससे तीन साल ज्यादा यानी 21 है तो यह एक अलग ही मामला बन गया।
विज्ञापन

2 of 8
suicide in oyo hotel dwarka - फोटो : सोशल मीड‌िया
इस प्रेमी युगल ने एक ही पंखे से फांसी लगा कर तो जान दी लेकिन अपने सुसाइड के लिए कोई नोट नहीं छोड़ा जिसकी वजह से इस मामले को सुलझाना बेहद ही मुश्किल हो गया है। इस केस की छानबीन कर रही पुलिस टीम ने कमरे की तफतीश में कुछ ऐसा पाया है जिससे वो बड़े हैरान हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
suicide in oyo hotel dwarka - फोटो : सोशल मीड‌िया
एक बात तो यह सामने आई है कि कपल ने फांसी से पहले अपनी नस भी काटी थी। लेकिन जो सबसे मुख्य बात सामने आई है वो है कि पुलिस को होटल के उस कमरे से बर्थडे वाला गुब्बारा भी मिला है। अब पुलिस को यह समझ नहीं आ रहा कि यह गुब्बारा कहां से आया।

4 of 8
suicide in oyo hotel dwarka - फोटो : सोशल मीड‌िया
फिलहाल पुलिस यह मानकर ल रही है कि इन दोनों ने पहले तो अपना जन्मदिन मनाया और फिर नस काटी उसके बाद अपने को पूरी तरह से खत्म करने के लिए फांसी से झूल गए।
विज्ञापन

5 of 8
द्वारका के ओयो होटल में कपल ने क‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस के लिए इस केस को सुलझाना इसलिए भी मुश्किल हो रहा है क्योंकि दोनों के परिवारों से कोई मदद नहीं मिल रही है। परिवारों का कहना है कि वह नहीं जानते थे कि दोनों में दोस्ती है।
विज्ञापन

6 of 8
द्वारका के ओयो होटल में कपल ने क‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जांच में पता चला है कि दोनों प्रेमी युगल स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। युवती -युवक से एक साल सीनियर थी। आशंका है कि स्कूल में पढ़ने के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई। परिवार वालों को उनकी दोस्ती मंजूर नहीं थी। हालांकि, पुलिस को दिए बयान में दोनों के परिवार वालों ने उनके बीच दोस्ती होने की जानकारी से इनकार कर रही है। ऐसे में पुलिस को खुदकुशी के तह तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

7 of 8
suicide shimla
फिलहाल, पुलिस ने युवक-युवती के कॉल डिटेल की जांच में जुटी है। साथ ही इनके दोस्तों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। जिससे इनके बारे में जानकारी हासिल हो सके।
विज्ञापन

8 of 8
suicide
अभी तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि दोनों खुदकुशी करने की योजना बना कर ही होटल पहुंचे थे। उनके पास से एक चाकू मिला है। यह चाकू होटल का नहीं है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम 18 और 21 साल की युवक-युवती ने द्वारका सेक्टर 17 स्थित ओयो होटल के कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी थी। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें