ATM लूट के आपने अनेकों मामले सुने होंगे लेकिन ये थोड़ा अलग है। देखिए ATM उखाड़ने के बाद भी क्यों नहीं ले जा पाए...
विज्ञापन
2 of 8
atm
मामला हरियाणा के बहादुरगढ़ का है, जहां बीती रात नजफगढ़ रोड शिव चौक पर स्थित एक एटीएम को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। बदमाश मशीन को उखाड़ कर बाहर तक खींच लाए, मगर नहीं ले जा सके। इस तरह 37 लाख रुपये की लूट होती-होती बच गई।
विज्ञापन
3 of 8
atm
नजफगढ़ रोड पर बस स्टैंड से कुछ ही दूर शिव चौक पर एचडीएफसी बैंक का एटीएम हैं। बीती रात करीब साढ़े 3 बजे नकाबपोश सवार तीन युवक एटीएम के पास पहुंचे। एटीएम बूथ के पास सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। मौके का फायदा उठाते हुए तीन नकाबपोश युवक एटीएम के नजदीक पहुंचे। दो अंदर बूथ में घुस गए थे एक बाहर गाड़ी में रहा। चोरी की नीयत से उन्होंने एटीएम को उठाने का प्रयास किया।
गार्ड न होने का फायदा उठाया
4 of 8
atm
जब बात नहीं बनी तो युवकों ने मशीन को लोहे की चेन से बांधा और गाड़ी से खींच लिया। इससे मशीन सीधे बूथ से बाहर आकर पड़ी। जब युवक मशीन क ो उठाकर गाड़ी में रखने का प्रयास कर रहे थे तो उसी वक्त वहां कोई आ गया, जिस कारण वे मशीन को उसी हालत में वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
पहले भी हुई वारदात
5 of 8
atm
उक्त एटीएम बूथ के पास दो और एटीएम हैं। मगर उन बूथों में मशीनो के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं है। जिस एटीएम में वारदात हुई, यह अक्सर चालू रहती है। बताते हैं कि इस एटीएम में बृहस्पतिवार की रात को ही कैश डाला गया था। शायद इसकी भनक युवकों को लग गई थी और जब ये वारदात हुई उस समय एटीएम बूथ को सिक्योरिटी गार्ड अपने घर गया हुआ था।
विज्ञापन
6 of 8
ATM Loot
अन्य दोनों बूथों पर भी गार्ड नहीं थे। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने लूट का यह प्रयास किया। उधर, आसपास के दुकानदारों ने पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े किए। लोगों ने कहा कि मुख्य मार्ग होने के बावजूद वहां पुलिस की गश्त न के बराबर है।
विज्ञापन
7 of 8
ATM Loot
सुबह दरवाजे के उड़े हुए परखच्चे व मशीन की हालत रात को हुई वारदात के हालात बयां कर रहे थे। दूर-दूर तक दरवाजे एवं शीशे के टुकड़े बिखरे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। करीब साढ़े 10 बजे तक मशीन कैश समेत बुरी हालत में सड़क पर पड़ी हुई थी। काफी संख्या में लोग आसपास मौजूद थे।
एफएसएल टीम की साक्ष्य जुटाने की कार्यवाही के बाद मशीन को संभाला गया। बैंक अधिकारी आए तो पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई। इसके बाद बैंक के एक कर्मचारी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप हैं तो बैंक अधिकारी भी चिंतित नजर आए। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।