फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मां-बेटी की लाश मिलने के बाद दामाद ने खोला रिश्तों को तार-तार करने वाला सच

Tue, 22 Aug 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महानंदा एक्सप्रेस की बोगियों में मां-बेटी की हत्या किए जाने की गुत्थी को रेलवे पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटी के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव याकूबपुर बुलंदशहर निवासी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह मां-बेटी के व्यवहार से तंग था और उनके अक्सर घर छोड़कर निकल जाने से गांव में बदनामी हो रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे पुलिस उपायुक्त परवेज अहमद ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह पुलिस को शाहदरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी महानंदा एक्सप्रेस की बोगियों में दो महिलाओं की लाश पड़े होने की जानकारी मिली। बुजुर्ग महिला के पास से दो पर्चियां मिली, जिससे महिलाओं की पहचान याकूबपुर निवासी नीशू (30) और उसकी मां माया देवी(60) के रूप में हुई। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि माया देवी मूलत: मथुरा के पालखेड़ा गांव की थी। छह साल पहले उसने बेटी की शादी याकूबपुर निवासी पुष्पेंद्र से की थी। उनका पांच साल का बेटा भी है। पति की मौत के बाद माया देवी प्रॉपर्टी बेचकर बेटी के साथ रहने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि मां-बेटी की हत्या की गई है। मां माया देवी का गला घोटा गया था, जबकि बेटी नीशू के सिर पर वार किया गया था। इसी दौरान पुलिस को  सूचना मिली कि 17 अगस्त की शाम शाहदरा रेलवे स्टेशन पर मां-बेटी के साथ एक व्यक्ति को देखा गया था उसका हुलिया पुष्पेंद्र से मेल खा रहा था। बाद में पुलिस ने आरोपी को आनंद विहार बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने कैसे दिया वारदात को अंजाम: पुष्पेंद्र ने बताया कि 16 अगस्त को मां-बेटी घर से निकल गई। इसकी जानकारी खुर्जा में एक शख्स ने दी। उसके बाद वह दोनों से मिला व उनको कहा कि दिल्ली में एक घर ले लिया है। इसी बहाने दोनों को लेकर वह ट्रेन से विवेक विहार रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से वह शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन के पास काफी झाड़ियां देखने के बाद वह स्टेशन पर उतर गया। सूरज ढलने के बाद सभी रेलवे ट्रैक पकड़कर दिल्ली की तरफ करीब एक किलोमीटर बढ़े, जहां उसे महानंदा ट्रेन की बोगी दिखी। दरवाजा खुला होने पर उसने पत्नी और सास को चढ़ा दिया। ऊपर चढ़ने के बाद उसने सास को दूसरी तरफ बैठने के लिए कहा, जबकि पत्नी को दूसरी तरफ ले गया। उसने पत्नी के सिर को जोड़ से खिड़की के रॉड पर दे मारा। पत्नी की हत्या करने के बाद वह सास के पास पहुंचा और साड़ी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भी पुलिस करेगी जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सास की प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद के सिलसिले में भी पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। जांच में यह बात सामने आई कि माया देवी के पति की मौत के बाद कुछ रिश्तेदारों ने प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया। ऐसे में माया देवी अपनी प्रॉपर्टी बेचने लगी। इस वजह से पुष्पेंद्र नाराज हो गया। बाद में प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा पुष्पेंद्र को भी दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें