फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना, 16 साल की लड़की बनी शिकार

Fri, 20 May 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पूर्वी दिल्ली में सरेआम हुई एक सड़क दुर्घटना ने लोगों को दहला कर रख दिया। मधू विहार इलाके में बृहस्पतिवार को शाम लगभग पांच बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार ने 16 साल की लड़की को सामने से इतनी तेज टक्कर मारी कि वो दूर जा गिरी और बुरी तरह घायल हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
घायल पूनम लगभग 20 मिनट तक सड़क पर ही पड़ी तड़पती रही जिसके बाद घटनास्‍थल पर जमा लोगों ने उसे अस्पताला पहुंचाया। उसकी हालात स्थिर है। हसनपुर की रहने वाली पूनम शाम पांच बजे के करीब ट्यूशन पढ़ कर वापस आ रही थी। इसी दौरान उसके सामने एक सैंट्रो कार तेज रफ्तार से  आती हुई दिखी। 
विज्ञापन

3 of 6
कार पूनम की ओर से आ रहे रिक्‍शे को टक्कर मारते-मारते बची और अचानक उसने गाड़ी मोड़ दी और पूनम को इतनी तेज टक्कर मारी कि वो दूर जाकर गिरी।

4 of 6
इसके बाद भी कार रुकी नहीं और उसने आगे खड़ी एक कार को टक्कर मारी और वहां रुक गई। इस दौरान लोग बच्ची को बचाने के लिए दौड़े और कार ड्राइव करने वाला भी बाहर निकला।
विज्ञापन

5 of 6
भीड़ ने उसकी पीटाई भी की लेकिन वो मौके से भागने में सफल रहा। घटना पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार चलाने वाला एक नाबालिग लड़का था जो भीड़ भाड़ वाले इलाके में बहुत ही तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। हालांकि पुलिस का कहना कि आरोपी ड्राइवर की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीड़ित लड़की का आरोप है कि कार चलाने वाला नाबालिग लड़का है और उसने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें