मेवात के तावड़ू खंड के गांव में दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार और दो लोगों की हत्या के बाद हरियाणा सरकार सकते में है। पुलिस को संजीदगी से इस मामले में छानबीन करने और अपराधियों को पकड़ने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
मेवात के गांव में गैंगरेप
- फोटो : डेली मेल
सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले पर डीजीपी भी नजर बनाए हुए है। बुलंदशहर की तरह यह वारदात तूल न पकड़े, आनन फानन में आईजी ममता सिंह को घटना स्थल पर भेजा गया।
बता दें कि बादमाशों की हैवानियत को देखकर इसकी जानकारी रात में ही घटना स्थल पर पहुंची थाना प्रभारी ने आला अधिकारियों को दे दी थी।
विज्ञापन
3 of 7
गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पुलिस का पूरा अमला पहुंच गय। जिसमें डॉग स्कवायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट शामिल थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट और खून के सैंपल लिए। आईजी ने तुरंत जांच के लिए पांच टीमें बना दी हैं। जो अलग-अलग एंगल से मामले की तफ्तीश में जुट गई हैं।
4 of 7
गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक वारदात बुधवार की रात करीब दो बजे की है। इस हैवानियत के बाद कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद तावडू थाना प्रभारी जयप्रकाश पौने चार बजे घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 7
गैंगरेप
- फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
ग्रामीणों की मदद से सबसे पहले घायलों को उपचार के लिए नल्हड़ असपताल में भर्ती कराया। इसके बाद डीएसपी तावडू सुमेर सिंह यादव घटना स्थल पर पहुंचे और इस मामले की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
6 of 7
गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सुबह रेवाड़ी रेंज की आईजीपी ममता सिंह व एसएसपी मेवात कुलदीप मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। ममता सिंह ने कहा कि यह जघन्य अपराध है। पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा। अभी अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती है।
फॉरेंसिक टीम के सदस्य वीके सिंह ने बताया की घटना स्थल से जांच के लिए दर्जन भर सैंपल लिए गए हैं। एक मोबाइल भी बाजरे के खेत से मिला है। डाग स्कवायड टीम भी मामले की जांच में लगी हुई है।