कोतवाली क्षेत्र के नंगला कंचन स्थित भाजपा जिला महामंत्री के ईंट भट्टे पर तीन महिलाओं से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मंगलवार रात छह हथियारबंद बदमाशों ने ढाई घंटे तक हैवानियत का नंगा नाच किया।
विज्ञापन
2 of 8
रबुपुरा में गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
मजदूरों को एक झोपड़ी में बंधक बनाकर अधेड़ महिला व उसकी भतीजी समेत तीन से गैंगरेप किया। वहीं विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। बाद में बदमाश 40 हजार रुपये, आभूषण व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बुधवार तड़के घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी धर्मेंद्र सिंह, एसपी देहात सुजाता सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
रबुपुरा में गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव नगला कंचन करौली बांगर में भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी का ईंट भट्टा है। भट्टे पर खुर्जा के खीरखानी मोहल्ले के 12 से अधिक परिवार पांच वर्षों से रहकर मजदूरी कर रहे हैं। मंगलवार देर रात लगभग 12.30 बजे छह बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर भट्टे पर बनी झुग्गियों में सो रहे मजदूरों को जगाने लगे।
4 of 8
रबुपुरा में गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
चेकिंग का हवाला देकर बदमाशों ने पुरुष मजदूरों को हथियार के बल पर एक झोपड़ी में बंधक बना लिया। आरोप है कि इसके बाद बदमाश तीन महिलाओं को झोपड़ी में ले गए और हथियार के बल पर 52 वर्षीय अधेड़ महिला व उसकी 22 वर्षीय भतीजी समेत तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बदमाशों ने तीनों को पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
रबुपुरा में गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एक अन्य गर्भवती महिला से भी बदमाशों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों के हमले और सामूहिक दुष्कर्म में गंभीर रूप से घायल एक महिला का नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
6 of 8
रबुपुरा में गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- सुजाता सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
7 of 8
रबुपुरा में गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
हैवानियत से पहले दंपति को लूटा
भट्टे पर तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व डकैती की वारदात से पूर्व बदमाशों ने करौली फलैंदा मार्ग पर बदमाशों ने दंपति से लूटपाट की। फलैंदा निवासी करन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मंगलवार को अलीगढ़ के कसेरू निवासी अपने भाई के घर गई थी। शाम को वापस लौट रही थी।
वह जेवर से दयानतपुर तक ऑटो से पहुंची। उसे लेकर फलैंदा आ रहा था, तभी रास्ते में 6 बदमाशों ने दंपति को घेर लिया और हथियार के बल पर 4500 रुपये और आभूषण लूट लिए। बदमाशों के हुलिया के अनुसार दोनों जगह एक ही गिरोह के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।