aisha murder case
- फोटो : अमर उजाला
युवती की पहचान दिल्ली में रहने वाली आयशा (22)के रूप में कर प्रेमी सहित दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने वारदात को दिल्ली के मधु विहार स्थित एक होटल में अंजाम दिया था, इसके बाद शव को कार में लाकर मुरादाबाद में फेंक दिया था। 23 अप्रैल को कटघर में रामगंगा पुल के नीचे एक युवती का शव पड़ा मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी।