फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल में घुस छात्रा से रेप की कोशिश, पीड़िता ने सहेलियों से मांगा जहर

Tue, 08 Mar 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
मरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास - फोटो : Amar Ujala
शहर के नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रविवार देर रात एक बदमाश ने छात्रा के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता ने किसी तरह उसके चंगुल से बचकर शोर मचाया तो वह भाग खड़ा हुआ। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा से पुलिस से शिकायत करने से रोकते हुए मामला दबाने की कोशिश की। इससे हताश होकर छात्रा ने सहेलियों से जहर मांगा, जिस पर उन्होंने उससे समझा बुझाकर शांत कराया। सोमवार दोपहर तक कार्रवाई ने होने पर छात्र-छात्राओं ने हंगामा करते हुए कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने तहरीरी लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पीड़ित छात्रा ने कॉलेज प्रशासन के मामला दबाने की भी शिकायत की है।
विज्ञापन

रात डेढ़ बजे घुस अज्ञात बदमाश, विरोध करने पर पीटा

2 of 6
विरोध करते छात्र-छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
मूलत: बिहार निवासी छात्रा ने 2015 में कॉलेज के बीटेक फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। पीड़िता के मुताबिक रविवार को उसकी रूममेट अपने घर चली गई थी। रात करीब डेढ़ वह कमरे में अकेले पढ़ रही थी तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। छात्रा ने दरवाजा खोला तो एक करीब 35 साल का बदमाश कमरे में जबरन घुस आया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाश ने उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर शोर मचाते हुए कमरे से बाहर भागी। बदमाश ने उसे फिर पकड़ लिया जिससे उसके शरीर पर चोट आ गईं। शोर सुनकर वार्डन और छात्राएं वहां पहुंच गईं और सुरक्षा गार्ड को बुलाया लेकिन कोई नहीं आया। इस बीच बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
रात में घटना की जानकारी होने पर कॉलेज प्रबंधन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के बताने के बजाए छात्रा को आश्वासन देकर मामला दबाते हुए सूचना देने से मना कर दिया। कॉलेज द्वारा सोमवार दोपहर तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्राएं हंगामा करते हुए कॉलेज गेट पर पहुंच गईं। इसके बाद कॉलेज के छात्र भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। छात्र-छात्राओं ने संस्थान के खिलाफ करीब दो घंटे जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वे थाने पहुंचे और वहां भी कॉलेज के खिलाफ नारेबाजी की। 

छात्राओं की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की

4 of 6
गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश
थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने छात्राओं की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, पीड़िता ने तहरीर में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है चूंकि रात से ही कॉलेज अफसर उसे पुलिस कार्रवाई न करने के लिए रोक रहे थे। थानाध्यक्ष ने कॉलेज के स्टाफ समेत कुछ छात्रों को चिह्नित किया है जिनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : Amar Ujala
गर्ल्स हॉस्टल में युवक के घुसने से कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। उन्हें नोटिस दिया जा रहा है कि उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा के लिए एहतियात कदम क्यों नहीं उठाएं हैं। एक सप्ताह के अंदर सीसीटीवी कैमरे हॉस्टल के एंट्री और एग्जिट गेट पर लगाने, विंडो आदि की मरम्मत कराने और दीवारों को भी ऊंचा कराने का नोटिस है।-डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विरोध दर्ज कराती छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
गर्ल्स हॉस्टल में युवक के घुसने और छात्रा के साथ छेड़छाड़ की जानकारी होने पर उसे थाने ले जाया गया। वहां पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जो भी गर्ल्स हॉस्टल में कमी हैं उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। सुरक्षा गार्ड एवं गनमैन बढ़ा दिए गए हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया है वह अधिकतर बाहर के थे।-डीबी सिंह, आईईसी निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें