फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने घर से निकले प्रेमी जोड़े की रेलवे ट्रैक पर मिली लाशें

Sun, 06 Mar 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Suicide - फोटो : Amar Ujala
मंडावली इलाके में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक से एक छात्र व छात्रा का शव बरामद हुआ। मृतकों की शिनाख्त प्रदीप सोनी (18) और अमृता (16) के रूप में हुई है। 2 मार्च को दोनों अपने-अपने घरों से ट्यूशन पढ़ने किशनकुंज निकले थे। इसके बाद दोनों लापता थे। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी शकरपुर थाने में कराई थी। पुलिस को प्रदीप के पास से एक सुइसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि कोई उनका रिश्ता नहीं समझ पाया।
 
विज्ञापन

2 of 6
ट्रैक पर मिले दो शव
शुरुआती जांच के बाद पुलिस मामले को सुइसाइड ही बता रही है। वहीं प्रदीप के परिजनों ने अमृता के परिजनों पर दोनों की हत्या का आरोप लगाते हुए विकास मार्ग पर जाम लगाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें हटाया। रविवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही सही तथ्यों की जानकारी हो पाएगी। प्रदीप अपने परिवार के साथ 61-शकरपुर गांव में रहता था। इसके परिवार में पिता सोहनलाल, मां जग रोशिनी, दो बहनें और एक भाई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
ट्रैक पर मिले दो शव
प्रदीप पास के सरकारी स्कूल में 12वीं का छात्र था। वहीं, अमृता परिवार के साथ वेस्ट गुरु अंगदनगर में रहती थी। इसके परिवार में पिता जसवीर सिंह, मां व दो बहनें हैं। अमृता भी सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्रा था। दोनों किशनकुंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ते थे। 2 मार्च को ट्यूशन के लिए निकले थे, जिसके बाद वे नहीं लौटे। परिजनों ने शकरपुर थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई। शकरपुर थाना पुलिस अभी दोनों की तलाश कर ही रही थी कि शनिवार सुबह दोनों के शव बरामद हुए।

 

4 of 6
ट्रैक पर मिले दो शव
आनंद विहार रेलवे थाना पुलिस को मंडावली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से प्रदीप व अमृता के शव कटे हुए मिले। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा था कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की। ट्रेन की टक्कर से दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें हैं। पुलिस को प्रदीप की जेब से एक नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने हिन्दी व पंजाबी में अपने रिश्ते को न समझ पाने की बात की थी। पुलिस ने परिजनों से शव की पहचान कराने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रैक पर मिले दो शव
रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। प्रदीप की मौत की खबर मिलते ही उसके घर पर कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने दोपहर करीब 2.00 बजे विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे जाम लगा दिया। प्रदीप के पिता का कहना था कि उनका बेटा सुइसाइड नहीं कर सकता है। दलित होने की वजह से अमृता के परिजनों को दोनों के बीच दोस्ती पसंद नहीं थी। इसी की वजह से लड़की के घर वालों ने दोनों की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रैक पर मिले दो शव
प्रदीप के जीजा अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि लड़की के मामा ने फोन कर प्रदीप को बुलाया था। उसके बाद दोनों गायब हो गए थे। लड़की वालों ने ही दोनों की हत्या की है। अनिल के मुताबिक पुलिस ने भी उनकी सुनवाई नहीं की थी। पुलिस ने समय पर उनकी सुनवाई की होती तो आज यह सब न होता। अमृता के पिता जसवीर सिंह ने प्रदीप के परिजनों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि हम क्यों अपनी बच्ची की हत्या करेंगे। उल्टा हमारी बच्ची को प्रदीप बहला-फुसलाकर ले गया। उसका नतीजा दोनों बच्चों की मौत हो गई। जसवीर ने बताया कि दोनों की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें