कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के रोहिणी विजय विहार स्थित आश्रम 'आध्यात्मिक विश्वविद्यालय' में रोजाना चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। हाईकोर्ट के समक्ष अब तक 168 ऐसी महिलाओं व लड़कियों की सूची पेश की गई जो यहां पर कथित रूप से बंधक हैं।
'सेक्स जेल' पर हाईकोर्ट ने कहा- ये कैसा आश्रम जहां सिर्फ एक उम्र की महिलाएं
विज्ञापन
2 of 9
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट ने पूछा था कि विश्वविद्यालय का संचालक वीरेंद्र देव दीक्षित कहां है। अदालत ने उनके वकील को शुक्रवार तक इस संबंध में जानकारी देने का निर्देश दिया था। बता दें कि मामले में आरोपों की गंभीरता के मद्देनजर अदालत ने सीबीआई को जांच का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
3 of 9
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष अधिवक्ता अजय वर्मा ने कहा कि कोर्ट द्वारा नियुक्त कमेटी ने बुधवार को आश्रम का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां करीब 20 आदमी मिले जो देखने से मजदूर लग रहे थे और काफी बीमार दिख रहे थे।
4 of 9
baba virendra dev dixit
इन लोगों का इलाज करने का निर्देश दिया जाए। कोर्ट के समक्ष कमेटी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान वहां से करीब 30-40 मोबाइल व इतनी ही संख्या में सिम कार्ड, लैपटॉप व एक सीपीओ बरामद हुए हैं। इन सबको बरामद कर लिया गया है। इन सबको सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
मामले की सुनवाई के दौरान एक युवती को पेश किया गया, जो करीब दस साल पहले आश्रम में आई थी और उसके बाद दोबारा कभी अपने घर नहीं गई। कोर्ट में उसकी बहन ने उसे पहचाना और उससे बात की।
विज्ञापन
6 of 9
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में रेप का मामला फिर आया सामने
कोर्ट के समक्ष आश्रम के वकील आलोक पोपने ने कहा कि यह सब मोबाइल एक सेवादार के हैं जो इनकी मरम्मत करता है। कोर्ट ने आलोक पोपने से पूछा कि आश्रम चलाने वाला वीरेंद्र देव दीक्षित कहां है उसे तो पेश होने के कहा था।
विज्ञापन
7 of 9
वकील ने बताया कि उसे नहीं पता कि दीक्षित कहां पर है। कोर्ट ने कहा कि वह किससे निर्देश ले रहा है। वकील ने बताया कि दीक्षित पर कई झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं इसलिए वह दिल्ली में नहीं रहता। उससे किसी अन्य आदमी दीपक डी सिल्वा के जरिये बात होती है।
8 of 9
baba virendra dev dixit
कोर्ट ने यह जानकारी सामने के बाद वकील से कहा कि वह डी सिल्वा का मोबाइल नंबर दे और उससे दीक्षित के ठिकाने में बात करके कोर्ट को बताए। कोर्ट ने रुचि गुप्ता को कोर्ट में पेश नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की।
कोर्ट के समक्ष एक महिला ने बताया कि वह अपनी चार बेटियों के साथ आश्रम में थी। जब उसने वहां पर अश्लील माहौल देखा तो वह वहां से निकल आई लेकिन उसकी बेटियां वहीं पर हैं। कोर्ट ने महिला को फटकार लगाई कि वह अपनी बेटियों के साथ वहां क्यों गई थी।