फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की कोशिश में विफल ममेरे भाई ने जिंदा जलाया, जलती युवती ने आरोपी को दबोचा

Sun, 10 Apr 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शादीशुदा बहन के यहां रह रही युवती से रेप में विफल रहने पर ममेरे भाई ने शुक्रवार शाम पेट्रोल उड़ेलकर युवती को आग के हवाले कर दिया। लपटों से घिरी युवती ने ममेरे भाई को दबोच लिया, जिससे वह भी बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर आरोपी को उसके परिजन  बेहतर इलाज कराने के नाम पर अस्पताल से लेकर चलते बने। शनिवार देर शाम मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
इसी बोतल में भरा था किरोसिन - फोटो : अमर उजाला
मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके पति एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पिछले कुछ दिनों से उसकी 24 वर्षीय छोटी बहन उसके पास आई हुई थी। शुक्रवार दोपहर उसका ममेरा भाई संजीव उसके घर सिकंदराबाद आया था। पति शाम छह बजे ड्यूटी पर चले गए। उसके बाद वह भी दूध लेने निकल गई। घर पर छोटी बहन और ममेरा भाई ही थे। इसी दौरान आरोपी ने उसकी बहन से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी संजीव ने उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जला दिया। इसी दौरान उसकी बहन ने आरोपी को भी दबोच लिया। इससे दोनों गंभीर गंभीर रूप से जल गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्‍थल पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जहां शनिवार सुबह उसकी बहन ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर सिकंदराबाद जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संजीव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

4 of 5
इसी कमरे में जली युवती - फोटो : अमर उजाला
उस पर दुष्कर्म में विफल रहने पर युवती को जिंदा जलाने का आरोप है। शनिवार दोपहर को आरोपी संजीव को लेकर उसके परिजन कहीं चले गए हैं। उसे तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्‍थल पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध रूप से झुलसी युवती की अस्पताल में मौत हो गई है। मरने से पहले दिए गए रेप संबंधी बयान को भी पुलिस सबूत के तौर पर एकत्र करेगी। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।- पीयूष श्रीवास्तव, एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें