फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को काल कोठरी में बंद करने से पहले बेटे को जिंदा ही नदी में फेंक आया था बेरहम पिता

Sun, 28 Aug 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
समयपुर बादली इलाके में दो मासूम बेटियों को काल कोठरी में मरने के लिए छोड़ गए बेरहम पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसने भागने से पहले अपने ढाई साल के बेटे की हत्या कर दी थी। उसने मुनक नहर में उसे जिंदा फेंक दिया था। पुलिस ने बच्चे का शव हैदरपुर ट्रीटमेंट प्लांट के पास से बरामद किया था। खुलासे के बाद मृत मिले बच्चे की पहचान लक्ष्य के रूप में हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
खुलासे ने उड़ा दिए पुलिस के होश: पुलिस को आशंका है कि आरोपी अपनी पत्नी की भी हत्या कर चुका है। हालांकि अभी तक के पूछताछ में उसने इस बात का खुलासा नहीं किया है। पुलिस उसे तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मीडिया में खबरों के आने के बाद से आरोपी बबलू काफी चौकस हो गया था। शुक्रवार देर रात वह अपने घर के पास पहुंचा था, लेकिन किसी ने उसे बता दिया कि उसे पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। उधर, स्थानीय लोगों से पुलिस को बबलू के बारे में जानकारी मिल गई थी। पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की। शनिवार को बबलू बादली औद्योगिक इलाके में घूमता हुआ पकड़ा गया।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शुरुआती पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने जो खुलासा किया इससे पुलिस के होश उड़ गए। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने दो माह पहले बेटे को लेकर घर छोड़ दिया था, लेकिन अगले ही दिन वह बच्चे को वापस उसके हवाले कर चली गई।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिंदा बेटे को ही फेंक दिया था नहर में: उसके पास बच्चों को खिलाने के लिए खाना नहीं था। गंदगी और गर्मी की वजह से तीनों बच्चे बीमारी के चपेट में आ गए। उसके बेटे की हालत बेटियों से बदतर हो गई थी। उसके पूरे शरीर में फंगस फैल चुका था। जगह-जगह फोड़े हो गए थे और उससे कीड़े निकल रहे थे।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यह उससे देखा नहीं गया। वह 18 अगस्त को बेटे को लेकर मुनक नहर पहुंचा और उसे जिंदा पानी में फेंक दिया। पुलिस ने उसी शाम बच्चे का शव बरामद कर लिया था। उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बच्चियों की हालत खराब होने पर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें मरणासन्न हालत में घर से निकाला था। उनके सिर में घाव हो जाने के बाद कीड़े चल रहे थे। इन्हें अस्पताल में दाखिल कराए जाने के बाद इनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें