फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर पिता ने मान ली होती इंजीनियर बेटी की वो बात तो न होती रिचा की इतनी दर्दनाक मौत

Thu, 11 Jan 2018 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर पत्नी की हत्या का आरोपी कुलदीप लंबे समय से अवसाद ग्रस्त था। युवती के पिता ने बताया कि इससे पहले भी वह उसकी बेटी पर मारपीट कर चुका था। युवती कई बार पिता से उसके साथ न रहने की बात कहती थी लेकिन उन्हें लगता था कि शायद आरोपी सुधर जाएगा और सबकुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बीटा-1 निवासी शैलेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व बेटी की शादी इंजीनियर युवक देखकर शादी की थी। शादी के कुछ दिन तो ठीक रहे फिर बेटी रिचा ने बताया कि अक्सर पति उससे झगड़ा करता था। वहीं, पत्नी पर शक भी करता था। बेरोजगार होने के कारण वह अवसाद ग्रस्त रहता था।
विज्ञापन

3 of 5
मृत रिचा - फोटो : अमर उजाला
एक बार झगड़े के बाद वह घर छोड़कर दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित अपने मित्र के घर चला गया था। कई दिन बीत जाने के बाद किसी तरह से उसे समझा-बुझाकर वह उसे वापस लाए। इसके बाद से दो से तीन बार जब भी घर में कोई बात होती थी तो वह घर से अक्सर चला जाता था।

4 of 5
मृत रिचा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसकी बेटी ने बताया कि वह उस पर कई बार मारपीट कर हमला भी कर चुका था। जिसके लिए उसने दामाद से बातचीत भी की थी। शैलेंद्र रोते हुए बता रहे थे कि अगर वह बेटी की बात मान लेते तो आज शायद वह जीवित होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दहेज में मांगा था फ्लैट, हाल में ही मांगे से पैसे: युवती के परिजनोें के दावा है कि शादी के दौरान वर पक्ष की ओर से फ्लैट की मांग की गई थी। बाद में 11 लाख रुपये नकद देने पर शादी हुई थी। हाल ही में कुलदीप के परिवारवालों ने पैसों की मांग की थी। जिसके बाद उन्हें दो लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें