गौड़ सिटी-2 में मां-बेटी की निर्मम हत्या के मामले में नाबालिग बेटे से जुड़ा एक ऐसा सच सामने आया है जो किसी भी मां-बाप को चौंका देने के लिए काफी है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मर्डर मिस्ट्री के बाद सामने आया है कि सबसे बड़ा गैंगस्टर बनने के लिए प्रेरित करता है गेम। इस मामले में पुलिस नाबालिग तक पहुंचने में कामयाब हुई है। पुलिस टीम ने उससे पूछताछ भी की है। वहीं, वारदात का कारण बनकर सामने आए 'क्राइम गेम’ की भी गहन स्टडी की है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यह गेम शुरूआती स्टेज में स्कूल में शरारत के बाद अपराध करने और फिर बैग लेकर भागने व सबसे बड़ा गैंगस्टर बनने के लिए प्रेरित करता है। इसके बाद पुलिस को चकमा देना व हमला करना होता है।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अंदेशा जताया जा रहा है कि स्कूल और बाहर अपराध करने में कामयाब न होने पर घर में संगीन वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
फेसबुक से मिली पुलिस को मदद: पुलिस सूत्रों का कहना है कि सर्विलांस की मदद से पुलिस नाबालिग की लोकेशन पता करने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस को उसकी फेसबुक प्रोफाइल से मदद मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम उसे बरामद करने के लिए रवाना हो गई।
इसमें काफी हद तक पुलिस को कामयाबी भी मिल गई है। उम्मीद है कि पुलिस शनिवार को इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दे। हालांकि, अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।