एक वर्ष पहले आज ही के दिन भरी दोपहर में सरेआम होंडा एकार्ड कार सवार दो कातिलों ने सेक्टर-76 में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मेरठ निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित चौहान की हत्या कर दी थी। नोएडा पुलिस ने हत्याकांड को जल्द सुलझने का दावा किया था। तत्कालीन आईजी आलोक शर्मा और एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कातिलों को पकड़ने के लिए तेजतर्रार पुलिस अफसरों की टीम लगाई, जिसमें एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
2 of 10
पुलिस टीम ने कई एंगल पर जांच की, लेकिन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। उस समय शहर की कमान संभालने वाले नए एसपी सिटी दिनेश यादव को 48 घंटे भी नहीं हुए थे कि अंकित हत्याकांड को सुलझाना उनके सामने बड़ी चुनौती बन गई। यहीं नहीं एक वर्ष के भीतर एसएसपी, डीएसपी, तीन थाना प्रभारी आदि बदल गए लेकिन हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
3 of 10
केस की जांच में एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम जुटी रहीं, लेकिन किसी के हाथ सुराग नहीं लगा। हालांकि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया था उससे साफ जाहिर था कि पुलिस के पास खुलासा करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंचे तत्कालीन एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने दावा किया था कि केस जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
4 of 10
केस की जांच में तेजतर्रार डीएसपी राजकुमार मिश्रा भी लगाए गए, लेकिन उनके हाथ भी सुराग नहीं लगा। कुछ ही दिनों बाद डीएसपी राजकुमार मिश्र का ट्रांसफर एसटीएफ में हो गया। एसटीएफ ने भी मामले की जांच की और दो दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। सेक्टर-49 पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन किसी भी ठोस नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
5 of 10
यह था पूरा मामला : मूल रूप से मेरठ निवासी अंकित चौहान (27) पुत्र धर्मवीर चौहान सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टिरिया अपार्टमेंट में पत्नी अमीषा चौहान (मुजफ्फरनगर निवासी) के साथ रहता था। 13 अप्रैल 2015 को अंकित की छुट्टी थी। अमीषा सेक्टर-135 स्थित ऑफिस गई थी। दोपहर 2.30 बजे अंकित दोस्त गगन को लेकर अमीषा के पास लंच करने पहुंच गया। वहां से लंच कर दोनों फॉर्च्यूनर कार से लौट रहे थे। सेक्टर-135 पार करते ही अंकित ने बैक मिरर में देखा कि सफेद होंडा एकाडर् कार से उसका कोई पीछा कर रहा है। उसने यह बात गगन को भी बताई। कार अंकित ड्राइव कर रहा था और साइड की सीट पर गगन बैठा था।
विज्ञापन
6 of 10
अंकित को कुछ गड़बड़ लगी तो उसने कार की स्पीड बढ़ा ली, लेकिन एकार्ड कार उनका पीछा करती रही। दोनों जैसे ही सेक्टर-76 स्थित सिलीकॉन सिटी के पास पहुंचे तो होंडा एकार्ड कार सवार दो युवकों ने फॉर्च्यूनर को राइट साइड से ओवरटेक कर रोक लिया। अंकित और गगन जब तक कुछ समझ पाते तब तक एकार्ड कार में से एक युवक उतरा और उसने पिस्टल से अंकित पर गोलियां चला दीं, जिससे अंकित घायल हो गया। हमलावर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
7 of 10
गगन को कार ड्राइव करनी नहीं आती थी। उसने वहां एक व्यक्ति से मदद मांगी और अंकित को लेकर फौरन शिवालिक अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया था। उसके बाद अंकित को लेकर गगन कैलाश अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिजनों ने सेक्टर-49 थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
8 of 10
मां ने दी थी आत्मदाह करने की धमकी : नोएडा पुलिस के ढीले रवैये से परिजन नाराज हैं। 22 फरवरी को अंकित चौहान की मां पुष्पा चौहान सेक्टर-14 ए स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंची। उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। इतना ही नहीं, एसएसपी के जवाब और अब तक की कार्रवाई से असंतुष्ट पुष्पा वहां रोने लगीं और उन्होंने आत्मदाह करने की धमकी एसएसपी को दी थी।
9 of 10
यह सच है कि हत्याकांड से जुड़ा कोई भी सुराग पुलिस के पास नहीं है। हत्या का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। गगन का नार्को टेस्ट कराया जाना है। संभव है कि उससे कुछ सुराग हाथ लग जाए। - किरण एस. एसएसपी
नोएडा पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं रहा। पुलिस जानबूझ कर हत्याकांड का खुलासा नहीं करना चाहती। पुलिस ने केस को सुलझाने में काफी ढिलाई बरती है।- धर्मवीर चौहान, अंकित चौहान के पिता