विवेक विहार इलाके में सोमवार देर रात बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया। एक अन्य बदमाश को पुलिस ने काबू कर लिया, जबकि इनका तीसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
police encounter
पुलिस की मानें तो बदमाशों ने मियांवाली नगर इलाके से कारोबारी की फॉर्च्यूनर कार चोरी कर ली थी। कार को विवेक विहार इलाके में पार्क कर दिया लेकिन जीपीएस लगा होने के कारण पुलिस कार तक पहुंच गई। जैसे ही बदमाश देर रात कार उठाने पहुंचे, इसी दौरान पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाने के बाद पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास भी किया, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हो गया। मृतक की शिनाख्त जयपुर निवासी नूर मोहम्मद (42) के रूप में हुई है। वहीं काबू किए गए बदमाश रवि कुलदीप (23) से पूछताछ कर उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
police encounter
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि सोमवार तड़के जयपुर, राजस्थान के बदमाशों ने बाहरी दिल्ली के मियांवाली नगर इलाके से कारोबारी की फॉर्च्यूनर कार चोरी कर ली। बदमाश कार लेकर विवेक विहार इलाके में आ गए। यहां कार को एक पार्किंग में खड़ा कर दिया। मालिक ने कार चोरी की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस को उसने बताया कि कार में जीपीएस लगा हुआ है।
4 of 5
police encounter
पुलिस ने जीपीएस की लोकेशन ट्रेस की तो कार झिलमिल की पार्किंग से मिल गई। अब विवेक विहार व मियांवाली थाने की संयुक्त टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कार के पास ट्रेप लगा दी। इस बीच सोमवार देर रात 3.40 बजे ब्रीजा एसयूवी कार से तीन बदमाश फॉरच्यूनर के पास पहुंचे। दो बदमाश कार से उतरे और फॉर्च्यूनर में बैठने लगे। पुलिस टीम ने फौरन बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन ब्रीजा कार सवार युवक ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की ओर भाग गया। दूसरी ओर पुलिसकर्मियों ने एक बदमाश का फॉर्च्यूनर में बैठने से पहले ही तमंचे समेत काबू कर लिया।
फॉर्च्यूनर की ड्राइविंग सीट पर बैठे बदमाश ने पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया तो बचाव में विवेक विहार थाने के सिपाही देवेंद्र व मियांवाली थाने के हवलदार जसवंत ने गोली चला दी। एक गोली फॉरच्यूनर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे बदमाश नूर मोहम्मद के सिर में लगी। करीब 100 मीटर दूर जाकर कार दीवार से टकराकर रुक गई। अस्पताल ले जाने पर नूर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धारओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पकड़े गए बदमाश रवि कुलदीप से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।