फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलजा हत्याकांड : किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है इस मर्डर की जांच, पुलिस भी हैरान

Wed, 27 Jun 2018 09:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
murder in delhi - फोटो : अमर उजाला
मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजी द्विवेदी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस वारदात की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मंगलवार को पुलिस टीम ने शैलजा हत्याकांड के क्राइम सीन को रिक्रिएट करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारी आरोपी मेजर निखिल हांडा को लेकर घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 8
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
वहां सीन दोहराने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस उसे लेकर आरआर अस्पताल और बाद में साकेत स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस ने वारदात वाले दिन निखिल के पहने कपड़े बरामद करने का प्रयास किया। हालांकि निखिल लगातार कह रहा है कि उसने कपड़ों को घर के पास ही जला दिया था। पुलिस को जले हुए कपड़ों के अवशेष भी नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि आरोपी कपड़ों को जलाने की बात कहकर पुलिस को उलझाने का प्रयास कर रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सेना का बड़ा अधिकारी है। सेना के जवानों व अधिकारियों को विशेष तरह की ट्रेनिंग दी जाती है कि दुश्मन पकड़ ले तो उससे कैसे निपटना है। 

4 of 8
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में उसे अच्छी तरह पता है कि पुलिस को कैसे उलझाया जा सकता है। बेहद प्रोफेशनल तरीके से मेजर निखिल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को हुई पूछताछ और घटनाक्रम के बाद पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। पुलिस को अब भी उस चाकू की तलाश है, जिससे शैलजा को मौत के घाट उतारा गया। 
विज्ञापन

5 of 8
shailza murder
पुलिस अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि मेरठ के जिस कमरे से जहां निखिल रुका था, वहां से अहम सुबूत हाथ लग सकते हैं। पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को दोबारा निखिल के छोटे भाई रजत से पूछताछ की। पुलिस ने रजत से पूछा कि घर आने के बाद उसकी निखिल से क्या-क्या बात हुई थी। मेरठ फरार होने से पूर्व रजत भाई के साथ कार में मौजूद था। 
विज्ञापन

6 of 8
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
देर रात करीब 10 बजे निखिल ने रजत को अक्षरधाम मंदिर के पास उतारा और मेरठ चला गया। रजत ने पुलिस को बताया है कि उसने भाई से सरेंडर करने के लिए कहा था। वहीं पुलिस ने रजत से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास किया कि निखिल ने रास्ते में रुककर हत्याकांड से संबंधित कोई सबूत तो नहीं मिटाया। 
विज्ञापन

7 of 8
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
निखिल की कथित गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर के समय मेजर निखिल की महिला मित्र या उसकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही महिला से पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी ने शैलजा की हत्या करने के बाद सबसे पहले इसको ही कॉल कर सूचना दी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि मेजर निखिल उसका दोस्त भर है। महिला ने बताया कि शैलजा ने पिछले कुछ दिन से निखिल से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन

8 of 8
shailza murder
निखिल ने उससे मध्यस्थता कर दोनों के बीच हुई तकरार को खत्म कराने के लिए भी कहा था, लेकिन शैलजा उससे काफी नाराज चल रही थी। घटना वाले दिन निखिल ने उसे कॉल कर शैलजा की हत्या के बारे में बताया तो उसे यकीन नहीं हुआ। उसने निखिल को डांटकर फोन रख दिया। टीवी में उसने जब शैलजा हत्याकांड से संबंधी खबरें देखीं तो वह बुरी तरह डर गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला को दोबारा भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें