फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ मनाने आया था दिवाली, दर्दनाक हादसे में हुई इस मॉडल की मौत

Mon, 30 Oct 2017 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
abhishek narula - फोटो : सोशल मीड‌िया
उत्तरी दिल्ली में एक कार और सिडान की जबरदस्त टक्कर के बाद दिल्ली के एक 26 वर्षीय मॉडल व एक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही उसके अन्य दो साथी बुरी तरह घायल हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
abhishek narula - फोटो : सोशल मीड‌िया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार रात करीब 2 बजे हुआ जब मॉडल अभिषेक नरूला अपने दो दोस्तों के साथ भरत नगर से अशोक विहार जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
abhishek narula - फोटो : सोशल मीड‌िया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि जब अभिषेक ने सत्यवती कॉलेज के फ्लाईओवर के ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी कार रोकी तो पीछे से तेज गति में आ रही होंडा सिटी ने उनकी कार रौंद दी।

4 of 6
abhishek narula - फोटो : अमर उजाला
हादसे में अभिषेक और उनके दोस्त रणदीप व योगेश घायल हो गए और उन्हें आनन फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जहां अभिषेक की मौत हो गई वहीं उनके दोस्तों को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

5 of 6
abhishek narula - फोटो : सोशल मीड‌िया
पुलिस के अनुसार अभिषेक मुंबई में एक्टिंग और मॉडलिंग करता था और परिवार के साथ दिवाली मनाने दिल्ली आया था। बीते शनिवार को वह अपने दोस्त रणदीप से मिलने भरत नगर गया जहां योगेश भी उनके साथ हो लिया। वो तीनों एटीएम से पैसे निकालने के लिए पूर्वी दिल्ली की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
abhishek narula - फोटो : सोशल मीड‌िया
पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि एक्सीडेंट के बाद होंडा सिटी का चालक फरार हो गया। उसने यह कार किराए पर ली थी और उसे प्राइवेट कैब की तरह चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें