फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगीराज में सुरक्षित नहीं उनके ही विधायक, महिला MLA के ऑफिस में बदमाशों का तांडव

Tue, 11 Jul 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डिबाई(बुलंदशहर)
विज्ञापन
1 of 6
mla anita rajput - फोटो : अमर उजाला
कार सवार सात बदमाशों ने रविवार रात भाजपा विधायक डा. अनीता राजपूत के ऑफिस पर धावा बोलकर तीन लोगों को बंधक बना लिया। उनके मोबाइल छीनकर बदमाश आफिस की ऊपरी मंजिल पर कारोबारी के मकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
mla anita rajput - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी के सिर पर रिवाल्वर की बट मारकर घायल कर उसे दबोच लिया। कारोबारी की पत्नी ने खुद को कमरे में बंद करके विंडो से शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। इससे मची अफरातफरी में बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
बाईपास पर कारोबारी श्याम गर्ग के मकान के भूतल पर डिबाई विधायक डा. अनीता राजपूत का आफिस है। रात करीब आठ बजे स्कार्पियो सवार सात बदमाश विधायक के आफिस में पहुंचे।

4 of 6
loot demo pic
वहां रिवाल्वर और चाकू से भयभीत कर आफिस में बैठे कौशल, सुरेश और निरंजन को बंधक बना लिया। इनके मोबाइल छीनकर पांच बदमाश दूसरी मंजिल पर श्याम गर्ग के आवास पर पहुंचे, जबकि दो आफिस में ही रहे। बदमाशों ने श्याम गर्ग के बेटे विवेक के सिर पर रिवाल्वर की बट मारकर घायल करके दबोच लिया।
विज्ञापन

5 of 6
mla anita rajput - फोटो : सोशल मीड‌िया
बदमाश घर के अंदर झपटे, लेकिन विवेक की पत्नी ने  खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद विंडो से शोर मचाकर लोगों को एकत्रित कर लिया और पुलिस को सूचना दी। इससे हड़बड़ाए बदमाश कार लेकर भाग गए। मौके पर पहुंचे सीओ दिनेश शर्मा ने बदमाशों की तलाश को दो टीम लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mla anita rajput - फोटो : सोशल मीड‌िया
विधायक अनीता राजपूत ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। फिलहाल मैं गाजियाबाद वाले आवास पर हूं, इस संदर्भ में एसएसपी से बात की गई है। पुलिस को हर हाल में बदमाशों को दबोचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें