फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: दाल में तड़के को लेकर पत्नी-पति में हुई बहस के बाद दोनों ने लगाई फांसी

Thu, 03 Nov 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
1 of 8
दाल में तड़का लगाने को लेकर दंप‌त‌ि ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
दाल में तड़का लगाने को लेकर हुए झगड़े में एक दंपति ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला सेक्टर 4 आर के नजदीक पटेल नगर का है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को फंदे से उतारकर बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मूलरूप से बिहार के रहने वाले दंपति का नौ साल का एक बेटा और दो महीने की बेटी है।
विज्ञापन

2 of 8
suicide - फोटो : अमर उजाला
पटेल नगर में रहने वाले बंटी ने सेक्टर 7 थाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन चंदा की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। पहले पति से एक बच्चा होने के बाद उसकी अनबन हो गई। जिस पर चंदा उनके पास ही रहने लगी।
विज्ञापन

3 of 8
suicide - फोटो : अमर उजाला
चंदा नजदीक एक कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राजीव रंजन नामक युवक से हो गई। राजीव रंजन भी इसी कंपनी में काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले चंदा ने परिवारजनों की सहमति से राजीव रंजन के साथ शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों पटेल नगर मकान में रहने लगे। दो माह पहले चंदा ने एक बेटी को जन्म दिया था।

4 of 8
दाल में तड़का लगाने को लेकर दंप‌त‌ि ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
बेटी को जन्म देने के बाद वह भी दोबारा कंपनी जाने लगी। मंगलवार को पति-पत्नी शाम को ड्यूटी से लौटकर घर आए। चंदा घर आकर खाना बनाने लगी। जब वह दाल में तड़का लगाने लगी, तो राजीव रंजन ने उसे तड़का लगाने से रोका।
विज्ञापन

5 of 8
दाल में तड़का लगाने को लेकर दंप‌त‌ि ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस विवाद के बाद दोनों पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में जाकर सो गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे उनका बेटा अभिषेक उठा तो उसने अपनी मां को कमरे में पंखे के हुक से फांसी पर लटका पाया।
विज्ञापन

6 of 8
दाल में तड़का लगाने को लेकर दंप‌त‌ि ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
वह भागकर अपने पिता के कमरे गया तो वहां पिता राजीव भी फांसी पर लटका हुआ था। इस पर अभिषेक ने पड़ोस में रहने वाले अपने मामा बंटी को सूचना दी। बंटी ने घर आकर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सेक्टर 7 थाना प्रभारी वजीर सिंह पुलिस बल व फोरेंसिक लैब की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

7 of 8
suicide - फोटो : अमर उजाला
जांच-पड़ताल के बाद दोनों के शवों को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों के कमरे की तलाशी ली। मगर उनके पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

8 of 8
दाल में तड़का लगाने को लेकर दंप‌त‌ि ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी वजीर सिंह का कहना है कि दंपति में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें