फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के प्यार में पिट गया वर्दी वाला, देखिए कैसे कपड़े तक फट गए?

Thu, 03 Nov 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
जालंधर में हवलदार को पीटते हुए लोग
महिला के प्यार में पिट गया वर्दी वाला। मिलने के लिए आया था, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया और इतना पीटा कि कपड़े तक फट गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
जालंधर में हवलदार को पीटते हुए लोग
घटना पंजाब के जालंधर की है। गांव गोराया में  महिला से मुलाकात करना एक हवलदार को महंगा पड़ गया। हवलदार जैसे ही महिला के घर पहुंचा तो लोगों ने उसे कमरे से बाहर निकालकर रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि पुलिस को आकर बीच बचाव करना पड़ा, तब जाकर लोगों ने हवलदार को छोड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
जालंधर में हवलदार को पीटते हुए लोग
थाना गोराया के अंतर्गत चौकीधलेता में तैनात हैंड कांस्टेबल सतनाम सिंह को बुधवार सुबह गांव के लोगों ने रस्सी से बांधकर पीटा। गांववालों ने आरोप लगाया है कि यह हवलदार अकसर गांव के एक घर में आता-जाता है। उसके उस घर में रह रही महिला से अवैध संबंध हैं। गांव को माहौल खराब होता देख लोगों ने सुबह हवलदार को महिला के कमरे से निकाला और रस्सी से बांधकर उसकी जमकर धुनाई की।

4 of 6
जालंधर में हवलदार को पीटते हुए लोग
हंगामे की खबर मिलते ही एसएचओ जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इलाके के लोगों का आरोप है कि महिला के घर अलग-अलग पुरुषों का आना-जाना होता था। इससे मोहल्ले के लोग परेशान थे। चौकी धलेता में तैनात यह हवलदार भी आता-जाता था। आज जब वह पहुंचा तो लोग भड़क गए और उन्होंने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

5 of 6
जालंधर में हवलदार को पीटते हुए लोग
वहीं, अपनी सफाई में आरोपी का कहना है कि वह किराए पर कमरा लेकर रहता है। एसएचओ का भी कहना है कि हवलदार भी उसी घर में रहता है और महिला भी उसी घर में रहती है। महिला के पति ने हवलदार के साथ बदसलूकी की है। हवलदार के किसी महिला के साथ संबंध नहीं है। लेकिन लोगों ने आरोप लगाया कि रात में कोई और पुरुष आता है और दिन में कोई और।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जालंधर में हवलदार को पीटते हुए लोग
मामले को लेकर महिला का कहना है कि उसने हवलदार को कमरा किराए पर दिया है। जो चार दिन पहले ही रहने आया है। उनका कोई अवैध संबंध नहीं है। तीनों पक्षों की बात सुनने के बाद एसएचओ जसविंदर सिंह ने ​शिकायत दर्ज कर ली और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है। यह प्रापर्टी का विवाद है। हवलदार ने 1500 रुपए पर किराए पर कमरा लिया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें