पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने सोमवार रात विवाद के बाद गणना मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बीचबचाव में आए एचसीपी (प्रमोटेड दरोगा) और एक कांस्टेबल को भी आरोपी सिपाही ने गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
सिपाही ने बरसाई गोली
- फोटो : अमर उजाला
बाद में आरोपी सिपाही ने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी सिपाही की भी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, गंभीर रूप से घायल एचसीपी और कांस्टेबल को हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल सौरभ त्यागी पुलिस लाइन में तैनात था।
विज्ञापन
3 of 5
सिपाही ने बरसाई गोली
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात करीब 8:45 बजे सौरभ पुलिस लाइन में गणना मुंशी के पद पर तैनात मनोज यादव के पास आया। बताया जा रहा है कि छुट्टी न मिलने पर सिपाही ने ये कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक सौरभ 3 दिन की छुट्टी मांग रहा था और मुंशी मनोज से सिफारिश करने को कह रहा था। मनोज ने मना कर दिया था दोनों के बीट विवाद हो गया।
4 of 5
सिपाही ने बरसाई गोली
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ ने थ्री नॉट थ्री की राइफल से मनोज यादव को गोली मार दी। गोली लगते ही मनोज अपने दफ्तर के बाहर सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर एचसीपी चंद्रपाल और कांस्टेबल दौड़े तो सौरभ ने उन दोनों पर भी गोली चला दी। खुद बचने के लिए पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस की तरफ जाकर छिप गया। सूचना पर पहुंचे डीएम-एसएसपी ने सौरभ से हथियार डालने की कई बार अपील की, लेकिन सौरभ बाहर नहीं आया।
खुद को पुलिस से घिरता देख सौरभ ने जबड़े के नीचे राइफल की नाल रखकर खुद को गोली से उड़ा लिया। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि मनोज यादव और सौरभ त्यागी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल और मनवीर को मेरठ रेफर कर दिया गया है।