फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में हेलमेट पहनकर बैठे थे बदमाश, पुलिस से फिल्मी स्टाइल में हुई जबरदस्त मुठभेड़

Mon, 22 Aug 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी सेक्टर-24 इलाके में मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश कार में हेलमेट पहनकर बैठे थे। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि उन लोगों ने वारदात को अंजाम देने का खाका तैयार कर लिया था और इसके लिए रेकी कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 6
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
वारदात को बाइक सवार राहुल और कार की पिछली सीट पर बैठे फरमान और संजय को अंजाम देना था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए सभी बदमाशों पर लूटपाट को अंजाम देने के कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2008 में 34 लाख की लूट में संजय की गिरफ्तारी हुई थी। इस वारदात में सुधीर उर्फ काला भी शामिल था। संजय गत वर्ष दिसंबर माह में ही तिहाड़ जेल से बाहर निकला है।
विज्ञापन

3 of 6
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
जेल से निकलने के बाद वह फिर से सुधीर उर्फ काला की गैंग में शामिल होकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगा। इस बार भी गैंग मोटी रकम लूटने की फिराक में था। बदमाशों ने खुलासा किया है कि बाइक पर सवार राहुल, फरमान और संजय को लूटपाट को अंजाम देना था। इसलिए कार में सवार फरमान और संजय भी हेलमेट लगाकर तैयार थे। 

4 of 6
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
आपात स्थिति में उन्हें सहयोग देने के लिए संजय उर्फ काला और विजय मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहुल, संजय, सुधीर और विजय शकूरपुर के रहने वाले हैं। वहीं, फरमान सुलेमान नगर का रहने वाला है। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, एक चाकू और दस कारतूस मिले हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्मी स्टाइल में मुठभेड़ हुई। लोगों के मुताबिक, जिस तरह से फिल्म में पुलिस बदमाशों की गाड़ी को घेरती है, ठीक उसी तरह दिल्ली पुलिस ने बदमाशों की कार को रोका। फिर दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ होते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने करीब आधे किलोमीटर तक के इलाके को घेर लिया। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर जाने लगे। इसी दौरान अफवाह फैल गई कि एक बदमाश भागकर किसी कार्यालय में छिप गया है। हालांकि बाद में पुलिस ने इस बात का खंडन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें