मौरिस नगर स्थित बोंटा पार्क के पास ईको स्पोर्ट्स कार में 40 साल की अंजली की गोली लगने से हुई मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कार में महिला के साथ मौजूद कारोबारी नवीन उप्पल (28) ने ही उससे परेशान होकर अंजली को गोली मारी थी। दरअसल, पिछले सात सालों से अंजली व नवीन के बीच संबंध थे। 24 अप्रैल को परिवार की मर्जी से हुई नवीन की शादी की बात अंजली को हजम नहीं हो रही थी। वह अपने मोबाइल फोन में मौजूद वीडियो क्लिप व ऑडियो उसकी पत्नी को दिखाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इसी से परेशान होकर नवीन ने अंजली को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक अंजली परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-24 में अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती थी। अंजली का बड़ा बेटा 17 साल का है, जबकि 16 माह की बच्ची है।
विज्ञापन
2 of 5
कार में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नवीन उप्पल की जूते बनाने की फैक्टरी है। 2009 में अंजली से मिलने के बाद दोनों की दोस्ती हुई। बाद में दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। इनके रिश्तों की जानकारी उनके परिवारों को भी थी। कुछ माह पूर्व अंजली व नवीन के परिवार की मीटिंग के बाद रिश्ता खत्म करने की बात हुई थी, लेकिन अंजली ने उससे मिलना जुलना नहीं छोड़ा। इस बीच परिवार ने नवीन की शादी तय कर दी। अंजली ने इसका विरोध कर उससे शादी न करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर अंजली उसे मोबाइल में मौजूद वीडियो क्लिप उसकी होने वाली पत्नी को दिखाने की धमकी देने लगी। लेकिन 24 अप्रैल को नवीन ने शादी कर ली। रोज-रोज की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नवीन ने अंजली की हत्या की योजना बना ली। मंगलवार को उसने अंजली को घर से बुलाकर कार में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी
विज्ञापन
3 of 5
आत्महत्या बनाने के लिए की पूरी कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
नवीन ने अंजली को मौत के घाट उतारने के बाद हत्या को आत्महत्या बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन वह पुलिस की पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल में फंस गया। अंजली की हत्या करने के बाद वह उसका शव लेकर घूमता रहा। उसने अपने अंकल को इसके बारे में बताया तो उन्होंने उसे पुलिस के पास जाने को भी कहा, लेकिन वह नहीं माना। आखिर में अंकल ने ही पुलिस को कॉल कर दी। इधर, नवीन ने अंजली की बहन को कॉल कर उसकी आत्महत्या करने की जानकारी दी। नवीन ने उसे बताया कि वह भी आत्महत्या करने जा रहा है।
4 of 5
मार्च में ही बना ली थी हत्या की योजना
- फोटो : अमर उजाला
अंजली से परेशान होकर नवीन ने मार्च में ही उसकी हत्या की योजना बना ली थी। अपनी फैक्टरी में काम करने वाले एक कर्मचारी की मदद से नवीन ने 30 हजार रुपये में पिस्टल मंगा ली। इधर अंजली शादी की तारीख नजदीक आने पर नवीन को ज्यादा परेशान करने लगी। नवीन अंजली से अपनी वीडियो क्लिप व अन्य सबूत हासिल करना चाहता था। शादी करने के बाद उसने अंजली से कहा कि वह अपनी पत्नी को छोड़ देगा, लेकिन उसे अंजली का मोबाइल व बाकी सबूत चाहिए। मंगलवार को घर से बुलाते समय नवीन ने अंजली से उसका मोबाइल लेकर आने के लिए कहा था।
साजिश के तहत दिया वारदात को अंजाम
- फोटो : अमर उजाला
जरूरी बात करने के लिए नवीन ने मंगलवार शाम को अंजली को डीयू मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था। लेकिन अंजली शायद नवीन के इरादों को समझ गई और आते समय अपने मोबाइल से सिम निकालकर बेटे को मोबाइल दे आई थी। शाम 4.00 बजे नवीन ने डीयू मेट्रो स्टेशन से अंजली को कार में बिठाया। दोनो बातचीत करते हुए दिल्ली की सड़कों पर घूमते रहे। इस बीच शाम करीब 7.30 बजे नवीन ने बोंटा पार्क के गेट नंबर-5 के पास कार लगा ली। वहां उसने दायीं कनपटी पर गोली चलाकर अंजली की हत्या कर दी। पुलिस ने रात करीब 8.30 बजे नवीन को हिन्दू कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।