फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जा रहा था, कार की चपेट में आया परिवार, 3 जिंदगियां खत्म

Wed, 11 May 2016 05:34 PM IST
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत में सड़क हादसे में परिवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में समालखा के करीब ससुराल जा रहे परिवार को तेज रफ्तार कार ने कुचल डाला। हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 5
पानीपत में सड़क हादसे में परिवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा, समालखा में नेशनल हाइवे नंबर-1 पर गांव मनाना के नजदीक सोमवार सुबह हुआ। एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और बच्चे को कुचल दिया।
विज्ञापन

3 of 5
पानीपत में सड़क हादसे में परिवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा। कार में सवार दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक बाइक चालक सतीश गांव डाढोला का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी प्रियंका और लड़के अक्षित के साथ गांव से अपने ससुराल चुलकाना जा रहा था।

4 of 5
पानीपत में सड़क हादसे में परिवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
मनाना गांव के कट पर सड़क क्रास करते समय चंडीगढ़ से आ रही एक कार का अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और वह बाइक को टक्कर मारते हुए सतीश, प्रियंका और अक्षित को दूसरी दिशा में दिल्ली की ओर घसीटते ले गई। टक्कर के बाद सतीश और प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षित ने अस्पताल में आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानीपत में सड़क हादसे में परिवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
कार में 2 युवक सवार थे, जिन्हें आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें