नोएडा सेक्टर-39 ई ब्लाक में एक प्रापर्टी डीलर ने बिजनेस पार्टनर के घर में घुसकर दो पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इससे बिजनेस पार्टनर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 10
firing in noida
जबकि गंभीर रूप से घायल मां की कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी प्रापर्टी डीलर ने घर में घुसने से पहले खुखरी से नौकर पर भी वार किया था जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
3 of 10
firing in noida
वहीं, आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद खुद को भी जान से मारने की कोशिश की अस्पताल में उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
4 of 10
firing in noida
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस के अनुसार, मयूर विहार फेज वन आशियाना अपार्टमेंट निवासी राजेश जौली और सेक्टर-39 ई ब्लॉक निवासी अंकुश खुराना मिलकर प्रापर्टी का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
firing in noida
मंगलवार रात साढ़े 10 बजे राजेश पार्टनर अंकुश के घर पहुंचा जहां उसने डोर बेल बजाई। नौकर राजू के दरवाजा खोलते ही राजेश ने उस पर खुखरी से हमला कर दिया। कमरे में अंकुश मां अंजू खुराना के साथ खाना खा रहा था।
विज्ञापन
6 of 10
firing in noida
आरोप है कि इस दौरान राजेश ने दोनों पर गोलियां चला दीं। मौके पर ही अंकुश की मौत हो गई।
विज्ञापन
7 of 10
firing in noida
वहीं, गोली की आवाज सुनकर अंकुश के पिता अजय खुराना कमरे से निकलकर बाहर आए तो राजेश ने उन पर भी गोली चला दी।
8 of 10
firing in noida
हालांकि, वह बच गए। अजय खुराना और अंकुश के भाई अमित ने राजेश को दबोच लिया तो उसने खुद पर खुखरी से हमलाकर जान देने की कोशिश की।
9 of 10
firing in noida
मौके पर पहुंची पुलिस ने नौकर राजू, अंजू खुराना व राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अंजू की मौत हो गई जबकि राजेश व राजू की हालत गंभीर बनी हुई है।