बुलंदशहर के स्याना में गोकशी के अवशेष मिलने पर गुस्साई भीड़ ने जमकर तांडव मचाया। लोगों ने बुलंदशहर स्याना रोड जामकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह समेत स्थानीय युवक सुमित की मौत भी हो गई। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के स्याना इलाके में स्थित एक खेत में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद लोगों में उत्तेजना फैल गई। कई लोगों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 9
एडीजी कानून व्यवस्था
- फोटो : ani
एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाद में एसडीएम और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 9
बुलंदशहर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच ग्रामीणों ने संभावित गौवंश के अवशेषों को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर चौकी चिकरावली पहुंचकर बांस और ट्राली की मदद से रोड को ब्लॉक कर दिया। प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज और सीओ ने ग्रामीणों से वार्ता की और समझाया। पहले शुरुआती रूप से ग्रामीण सहमत हो गए लेकिन किसी बात को लेकर वे उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।
4 of 9
बुलंदशहर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
400 के करीब लोगों ने रोड को जाम कर रखा था। वहां रखे पुलिस और जब्त वाहनों को नुकसान पहुंचाया। तीन-चार वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायर भी किया। एक होमगार्ड ने भी थ्री नाट थ्री से फायर किया। ग्रामीणों की तरफ से भी कट्टे से फायरिंग की गई। इसी दौरान वहां से इंस्पेक्टर को सिर में चोट लगी जिससे उन्हें हेड इंजरी हो गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने वहां भी आकर पथराव किया। बाद में पुलिस ने उन्हें कैसे भी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 9
बुलंदशहर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सुबोध कुमार सिंह को उपचार के लिए बुलंदशहर भेजा गया जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत किसी नुकीले वस्तु को लगने से हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
6 of 9
बुलंदशहर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान सुमित नाम के एक लड़के को भी गोली लगी जिसे मेरठ भर्ती कराया गया। जहां उसकी दुखद मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण प्रथम द्रष्टया गोली से मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मुख्य खुलासा होगा। भारीमात्रा में फोर्स तैनात है। अधिकारी भी मौके पर हैं। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
7 of 9
बुलंदशहर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि एडीजी इंटेलीजेंस 48 घंटे में एक इंक्वायरी रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। इंस्पेक्टर की मौत और घटना के मामले में एसआईटी गठित ती गई है। आईजी रेंज अध्यक्षता करेंगे। एडीजी के अनुसार इज्तिमा में भी भारी संख्या में फोर्स लगाया गया है। जिले में 5 कंपनी आरएएफ, 6 कंपनी पीएसी लगी हुई है और पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी की गठन किया गया है। यह जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने दी।
8 of 9
बुलंदशहर में बवाल
- फोटो : PTI
बवाल को देखते हुए बुलंदशहर में इज्तिमा से लौट रहे हजारों वाहनों को देखते हुए हापुड़ रोड पर फोर्स लगाई गई है। एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स के साथ हापुड़ रोड पर तैनात रहे।
बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना के बाद भड़की हिंसा के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्याना के चिंगरावठी पुलिस चौकी इलाके में हुई घटना की जांच के लिए एडीजी इंटलीजेंस एसबी शिराडकर को मौके पर भेजा है तथा उनसे जांच करके दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।