फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं कक्षा के टॉपर ने Btech में आकर तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

Wed, 06 Dec 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
archit negi - फोटो : facebook
मयूर विहार इलाके में बीटेक के छात्र ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त अर्चित नेगी (22) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला।
विज्ञापन

2 of 5
archit negi - फोटो : facebook
शुरूआती जांच में पता चला है कि  परीक्षा में नंबर कम आने से वह काफी परेशान था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस के मुताबिक, अर्चित परिवार के साथ मयूर विहार फेज-1, पॉकेट एफ में रहता था।
विज्ञापन

3 of 5
archit negi - फोटो : facebook
इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। अर्चित पूर्वी दिल्ली के एक नामी स्कूल में 12वीं कक्षा में टॉपर रहा है। स्कूल के बाद उसने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक में दाखिला ले लिया।

4 of 5
archit negi - फोटो : facebook
इसी अक्तूबर में उसकी परीक्षा हुई थी, जिसमें उसके बेहद कम नंबर आए थे। इसके बाद से वह काफी परेशान था। सोमवार दोपहर को वह कॉलेज से घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह छत पर चला गया। इस बीच उसने छत से नीचे गली में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
archit negi - फोटो : facebook
पड़ोसियों ने उसके कूदने की सूचना परिवार को दी। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें