गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट के अंतर्गत आने वाले विद्यावती कॉलेज में आज बीएससी की छात्रा के सुसाइड करने लेने से पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
pushpanjali chaudhry
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड करने वाली छात्रा का नाम पुष्पांजलि चौधरी है। घटना के बाद छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुष्पांजलि के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
3 of 5
pushpanjali chaudhry
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पांजलि की मौत के बाद कॉलेज के टीचर व उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। अस्पताल में ही पुष्पांजलि के परिजन और कॉलेज टीचरों में नोंकझोंक हो गई। बता दें कि पुष्पांजलि का परिवार आर्थिक रूप से सुदृढ़ नहीं है और उसके पिता ऑटो चालक हैं। उनके पास दो ऑटो हैं।
4 of 5
pushpanjali chaudhry
- फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन कर रही पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पुष्पांजलि के पिता की एक ऑटो में कल रात आग लग गई थी। इस बारे में उन्होंने छात्रा को आज सुबह ही फोन पर बताया था। पुलिस का मानना है कि छात्रा इस वजह से सदमे में आ गई हो और उसने आत्महत्या कर ली हो।
हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर अपनी जांच कर रही है। वहीं पुष्पांजलि के साथ होस्टल रूम में रहने वाली स्वाति ने जब उसका शव देखा है तो उसके अटैक आ गया और हालत बिगड़ने पर उसे भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।