फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश ट्यूटर बच्चों को पढ़ाने के बहाने अश्लील वीडियो बना भेजता था विदेश, हुए सनसनीखेज खुलासे

Thu, 07 Sep 2017 10:03 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Murray Dennis Ward - फोटो : इंड‌ियन एक्सप्रेस
आरके पुरम में सेक्टर-पांच स्थित एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) में रहने वाले तीन बच्चों के साथ कुकर्म के मामले में दूसरे दिन सनसनीखेज खुलासा सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 6
Sodomized
गिरफ्तार ब्रिटिश नागरिक मोरे डेनिस वार्ड (54) क्लास रूम में ही बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता था। बच्चे नेत्रहीन हैं, इस कारण एक-दूसरे को देख नहीं पाते। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल व लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
d - फोटो : Reuters
पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी बच्चों की अश्लील वीडियो बनाकर विदेश भेजता था। ऐसा लगता है कि इसके पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय गिरोह है।

4 of 6
- फोटो : demo pic
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्चे 13, 14 और 15 वर्ष के हैं। बच्चों के मंगलवार को कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए। पीड़ित बच्चों ने कोर्ट में वही बयान दिए हैं, जो पुलिस को दिए थे।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala
बच्चों ने कहा कि ब्रिटिश नागरिक उन्हें पढ़ाने आता था। वह पढ़ाने के दौरान अश्लील बातें करता था। इस दौरान वह कपड़े उतरवा लेता था। पुलिस ने मंगलवार को तीनों पीड़ित बच्चों की काउंसिलिंग कराई। पुलिस ने आरोपी डेनिस वार्ड को दो दिन की रिमांड पर ले रखा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित बच्चों का आरोपी से आमना-सामना कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
गौरतलब है कि आरके पुरम स्थित एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) में नेत्रहीन बच्चे रहते हैं। ब्रिटिश नागरिक डेनिस वार्ड संस्था में पुस्तक, पेंसिल समेत अन्य सामान देने आता था। संस्था का कहना है कि वह संस्था को नकद डोनेशन नहीं देता था। यहां आकर वह बच्चों को पढ़ाता भी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें