फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दूल्हों से शादी कर उनका सबकुछ लूटने वाली दुल्हन गिरफ्तार, बहन और जीजा भी शामिल

Mon, 19 Dec 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

हेडिंग: लुटेरी दुल्हन जीजा-बहन के साथ गिरफ्तार
सबहेड : केरल पुलिस ने दबोचा, पांच राज्यों में 15 दिव्यांग से शादी करके नकदी व गहने किए साफ
वारदात अंजाम देने के लिए दो माह पहले हुए थे नोएडा सेक्टर-120 में शिफ्ट 
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फेज थ्री क्षेत्र से केरल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन उसकी बहन व जीजा को गिरफ्तार किया है। युवती 15 दिव्यांग से शादी करके उनकी नकदी और गहने चोरी करके फरार हो गई थी। हालांकि, केरल में चार लोगों ने ही मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फेज-थ्री थाना प्रभारी उम्मेद सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह केरल पुलिस थाने आई और सेक्टर-120 के एक फ्लैट में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए मदद मांगी। पुलिस ने साथ जाकर मेघा भार्गव, प्राची भार्गव और देवेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

3 of 5
fraud groom - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों से पूछताछ हुई तो उन्होंने आरोप स्वीकार कर लिया। केरल पुलिस ने दावा किया कि मेघा ने 15 लोगों से शादी की और उनकी नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। चार लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनके अलावा राजस्थान, इंदौर, बिहार, मध्यप्रदेश आदि जगहों पर मेघा ने शादियां की थीं।

4 of 5
fraud groom - फोटो : अमर उजाला
एक शादी में अधिक से अधिक  एक माह का समय लगता था जिसमें सगाई से लेकर शादी होने तक जब भी नकदी और जेवरात हाथ लग जाते थे तो ससुराल में वही अंतिम रात होती थी। केरल के लारेंस जोपिस ने शिकायत की थी कि मेघा उसके घर से 15 लाख रुपये और जेवरात चुराकर भाग गई थी। आरोपी नोएडा में भी घटना को अंजाम देने आए थे। सेक्टर-120 की जोडेक सोसायटी में उन्होंने दो माह पहले ही शिफ्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fraud groom - फोटो : अमर उजाला
जिले में हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
- ग्रेटर नोएडा के लड़पुरा के युवक की शादी हुई थी। चंद दिन बाद ही युवती थाने पहुंच गई और दहेज की रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवक को जेल जाना पड़ा। जमानत होने के बाद समझौते में करीब तीन लाख रुपये हड़प लिए गए और उसकी जमीन और प्लॉट को नाम कराकर भागने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही युवती की पोल खुल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवती ने पहले भी इसी तरह से तीन शादियां की थीं।
- साकीपुर में एक दुल्हन ने पहली रात को ही दूल्हे और उसके परिजनों को दूध में नशे की दवा पिला दी थी। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो दुल्हन सहित नकदी और जेवर गायब थे। 
- कचैड़ा गांव में शादी करके रुपये ठगने वाले गिरोह के देवेंद्र शर्मा समेत तीन लोगों को बादलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसमें युवती का पति देवेंद्र और उसकी साली भाई-भाभी बनते थे। कचैड़ा निवासी युवक भी दिव्यांग था और उससे साढे़ सात लाख रुपये ठगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें