फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मिले 32 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट और लाखों के पुराने नोट

Sun, 18 Dec 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
note - फोटो : ANI
नोटबंदी के बाद से पूरे देश में काला धन और अघोषित संपत्ति के सामने आने का सिलासिला लगातार जारी है। रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी बड़ी मात्रा में पुराने नोट का सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।
विज्ञापन

2 of 5
note - फोटो : ANI
आईजीआई पर एक यात्री के सामान की जांच के दौरान उसके पास से 32 लाख रुपये कीमत के 1.170 ग्राम सोने के बिस्कुट और 2.77 लाख रुपये के हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोट बरामद किए गए।
विज्ञापन

3 of 5
note - फोटो : ANI
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जब्त माल को कब्जे में लेकर मामले की सूचना आयकर विभाग को दी है। फिलहाल इस बात की जांच जारी है कि इस शख्स के पास से इतना सोना और पुराने नोट कहां से आए।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि शनिवार की रात में ही एनसीआर में एक टोयटा कोरोला कार में 18 लाख रुपये की नई करेंसी पाई गई थी। यह पूरी रकम दो हजार के नए नोटों में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साथ ही गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास 16 हजार रुपये के पुराने नोट भी बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें