फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, जूस पिलाने के बहाने 8 साल की भांजी का कर दिया रेप

Wed, 30 May 2018 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
रेप - फोटो : SELF
आठ साल की बच्ची को जूस पिलाने के बहाने कमरे में ले जाकर मामा ने दुष्कर्म किया। पीड़िता का पिता जब घर लौटा तो बच्ची की हालत देखकर उसे अस्पताल ले गया। शिकायत मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
रेप - फोटो : self
पुलिस के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी दंपति अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ फाजिल पुर में किराए पर रहते हैं। पीड़िता की मां एक स्कूल में केयर टेकर है जबकि पिता एक कंपनी में पैंट्री ब्वाय है। उनकी बेटी पास के ही स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन

3 of 5
girl rape
सोमवार को दंपति अपने-अपने काम पर चले गए थे। बच्ची घर पर अकेली थी। सोमवार शाम को पड़ोस में ही रहने वाला उसका सगा मामा समाय हुसैन उसे जूस पिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया। 
 

4 of 5
girl rape
यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची जब अपने घर लौटी तो उसका पिता घर पर मौजूद था। उसने आपबीती अपने पिता को बताई। वह तुरंत उसे अस्पताल ले गया और पुलिस को शिकायत दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैंगरेप - फोटो : SELF
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में मंगलवार को आरोपी समाय हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें