एमडीआई कैंपस के संस्कृति अपार्टमेंट में रहने वाली शीतल को सबक सिखाने के लिए भरत डबास ने अपने बच्चों की हत्या की होगी। जिस तरह से वह अपने-माता-पिता के लिए तड़प रहा था, वह उसी तरह शीतल को भी बच्चों के वियोग में तड़पाना चाहता था।
विज्ञापन
2 of 12
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस थ्योरी पर भी जांच कर रही है। मामले में पुलिस की नजर शीतल के फेसबुक अकाउंट व मोबाइल डिटेल पर भी है। शीतल के फेसबुक पर उसके मित्रों की संख्या 68 है। जिसमें महिला मित्र अधिक हैं। खास बात यह है कि भरत उसकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
3 of 12
librarian suicide and child murder
- फोटो : अमर उजाला
वह फेसबुक पांच साल से अपडेट कर रही है। जिसमें अपने बच्चों के साथ कई तस्वीरें अपलोड की हैं। जिस तरह से वह अपने बच्चों के साथ नजर आ रही है, उससे जाहिर हो रहा है कि वह उन्हें बहुत प्यार करती थी।
4 of 12
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूरे मामले में किसी अन्य एंगल की भी तलाश कर रही है। वह यह जानना चाहती है कि शीतल की ऑनलाइन सबसे ज्यादा चैटिंग किससे होती थी। पुलिस पूरे मामले में कोई पहलू नहीं छोड़ना चाहती है।
विज्ञापन
5 of 12
librarian suicide and child murder
- फोटो : अमर उजाला
म हो कि एमडीआई के असिस्टेंट लाइब्रेरियन भरत डबास ने अपने घर में अपने दोनों बेटों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसने बताया था कि उनकी पत्नी, सास, ससुर और साली उसे प्रताड़ित करते हैं। उसके माता-पिता को साथ रहने नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
6 of 12
librarian suicide and child murder
- फोटो : अमर उजाला
पिता की मौत के बाद भी माता को शीतल ने बेटे के साथ नहीं रहने दिया। इससे क्षुब्ध होकर भरत ने ऐसा कदम उठाया। उसने जिला उपायुक्त और एमडीआई के निदेशक को भी इस बारे में पत्र भेजा था कि उसकी पत्नी उसे फंसा सकती है।
विज्ञापन
7 of 12
librarian suicide and child murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मामले की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के बाद परिजनों की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब भी मिलेगा।- अनिल यादव, एसीपी, हेडक्वार्टर, गुड़गांव।
8 of 12
librarian suicide and child murder
- फोटो : अमर उजाला
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमडीआई) स्थित संस्कृति अपार्टमेंट में सहायक लाइब्रेरियन भरत डबास द्वारा दोनों बेटों की हत्या के बाद खुदकुशी के मामले में पुलिस को फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
9 of 12
librarian suicide and child murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अभी तक भरत की पत्नी शीतल को गिरफ्तार नहीं किया है। अपने दोनों बेटों की मौत के बाद शीतल बेसुध है। छानबीन के दौरान पता चला है कि शीतल अपनी नौकरी से अवकाश पर है। वह झज्जर स्थित एक सरकारी पॉलिटेक्निक में लेक्चरर बताई गई है।
10 of 12
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार अभी घर पर ऐसा माहौल नहीं है कि किसी से कोई बातचीत की जाए। अभी पुलिस भरत और शीतल के मोबाइल की डिटेल खंगाल रही है। सुइसाइड नोट की भी फॉरेंसिक जांच हो सकती है कि उस पर राइटिंग भरत की है या नहीं।
मालूम हो कि सोमवार को एमडीआई के असिस्टेंट लाइब्रेरियन भरत डबास ने पत्नी शीतल और ससुराल वालों से तंग आकर अपने दोनों बेटे अभिनव व अर्जुन की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी।
बाप ने की बच्चों की हत्या फिर कर लिया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
सुइसाइड नोट में उसने घटना के लिए पत्नी, सास, ससुर और साली को जिम्मेदार ठहराया था। भरत की मां के बयान पर पुलिस ने चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।